राज्यपाल संतोष गंगवार ने कुलपतियों के साथ की समीक्षा बैठक, सेशल लेट होने को लेकर दिखे सख्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2025

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कुलपतियों के साथ की समीक्षा बैठक, सेशल लेट होने को लेकर दिखे सख्त

रांचीः झारखंड के राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष गंगवार ने सोमवार को सभी विश्विद्यालय के कुलपतियों, रजिस्ट्रारों और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ राजभवन में समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरूआत शैक्षणिक सत्र के देरी के मुद्दे से शुरू हुई। राज्यपाल ने सख्त होकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्थिति में सत्र देरी से नहीं होनी चाहिए।

Gw8Pi7AXIAAjk9Z

झारखंड में सेल्फी का चक्कर पर गया महंगा, वाटर फॉल में बहा परिवार, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
राज्यपाल ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि अब समस्या नहीं बल्कि समाधार पर चर्चा करें। प्रशासनिक दक्षता, अकादमिक उत्कृष्टता और पारदर्शिता के साथ मिलकर गुणात्मक उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ना है। राज्यपाल ने कहा कि मैं राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के समग्र सुधार हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हूँ। विश्वास है कि यदि कुलपति, विश्वविद्यालय पदाधिकारी एवं शिक्षाविद समन्वयपूर्वक कार्य करें, तो झारखंड को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी व आदर्श राज्य के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

See also  मजदूरी के नाम पर मजाक! नकद भुगतान में थमा दिया मनोरंजन बैंक का नकली नोट, वन विभाग पर गंभीर आरोप

ठाकुरगांव थाना प्रभारी ने साले के साथ नशे में धुत होकर की थी मारपीट, पुलिसकर्मी की पिटाई मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी
सत्र विलंब पर गंभीर दिखे राज्यपाल
सभी विश्वविद्यालय अकादमिक कैलेंडर का सख्ती से पालन करे और समय पर कक्षाएं, परीक्षाएं व मूल्यांकन सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि लगातार सत्र विलंब से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जिसे अब गंभीरता से लेने की जरूरत है। राज्यपाल ने कुलपतियों को निर्देश दिया है कि सत्र समयबद्ध रूप से संचालित हो, इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करें।

संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, रक्षा राज्य मंत्री को मैसेज कर कहा था आप पर गोली चलेगी
कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नियुक्ति?
बैठक में अगला विषय था, मेंटल हेल्थ व स्टूडेंट काउंसलिंग की व्यवस्था। राज्यपाल ने सभी कुलपतियों से पूछा कि क्या विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है? उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) का हवाला देते हुए कहा कि 100 या इससे अधिक छात्रों वाले हर शिक्षण संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की नियुक्ति अनिवार्य है। छात्रों की मानसिक स्थिति और भावनात्मक समर्थन को अब शिक्षा तंत्र का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।

See also  Patna Airport समेत देशभर के 40 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now