ठाकुरगांव थाना प्रभारी ने साले के साथ नशे में धुत होकर की थी मारपीट, पुलिसकर्मी की पिटाई मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2025

ठाकुरगांव थाना प्रभारी ने साले के साथ नशे में धुत होकर की थी मारपीट, पुलिसकर्मी की पिटाई मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रांचीः ठाकुरगांव थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। रातू थाना क्षेत्र के रातू चट्टी के रहने वाले कुंदन कुमार साहू ने थाना प्रभारी सिद्धांत, उनके साले व अन्य सहयोगियों द्वारा मारपीट, अपने प्राइवेट कार से कुचलने एवं अपने रिवाल्वर का भय दिखाकर जान से मारने की कोशिश एवं उनके द्वारा एक मित्र का अपहरण करने की शिकायत शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन ज्ञापन सौंप कर की है। जिसका ऑनलाइन नंबर 249941 है।

रांची में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, आरोपियों लोहरदगा के कुडू तक किया पीछा
ज्ञापन के अनुसार, गुरूवार रात 11 बजे के करीब कुंदन साहू अपने मित्र के साथ पारिवारिक समारोह में भाग लेकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान तिलता चौक पर ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति व वर्तमान में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सिद्धांत जो सिविल ड्रेस में थे, अपने एसयूवी वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर रखा था। वे शराब के नशे में धुत होकर उस रास्ते से जाने वाले राहगीरों से झगड़ा-मारपीट एवं गाली-गलौज कर रहे थे। थाना प्रभारी सिद्धांत के साथ उनके साला एवं अन्य सहयोगी भी थे।

See also  मंत्री हफीजुल हसन के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मेदांता अस्पताल में हुई थी हर्ट की सर्जरी

संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, रक्षा राज्य मंत्री को मैसेज कर कहा था आप पर गोली चलेगी
कुंदन साहू ने बताया कि जब उन्होने उनसे वितनी करते हुए कार को बीच रास्ते से हटाने को कहा तो वे काफी उग्र हो गए और बोले कि मुझे पहचानते नहीं हो, मैं यहां का बॉस हूं, यह कहते हुए अपनी रिवाल्वर निकालकर लहराने लगे। इसके बाद अपना बेल्ट निकाल कर मुझे पीटा। मुझे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए मेरे साथियों को भी उन्होने काफी मारा। उनके द्वारा अपनी एसयूवी जिसका नंबर जेएच01 एफबी 5878 से मुझे एवं मेरे साथियों को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होने मेरे दोस्त की गाड़ी में टक्कर भी मारी। जिसके बाद मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने दोस्त की गाड़ी से कुडू की तरफ भागा।

बिहार के क्रिमिनल का UP में एनकाउंटर, 50 हजार के इनामी में STF ने किया ढेर
भागने के बाद भी वह अपनी गाड़ी से हमारा पीछा करते रहे। कुडू के पास चंदवा रोड़ में मेरे दोस्त की गाड़ी को सिद्धांत के अन्य सहयोगियों द्वारा घेर लिया गया। सहयोगियों को ठाकुरगंज थाना प्रभारी सिद्धांत ने फोन करके बुलाया था। उनके साथियों ने हम लोगों के साथ फिर से बुरी तरह मारपीट की और मेरे एक मित्र अभिनव गौतम सिंह उर्फ चीकू को अपनी गाड़ी टाटा हैरियर में बैठाकर जबदस्ती ले गए। अभिनव को अभी कहां रखा गया हैख् इसकी जानकारी मुझे नहीं है। कुंदन साहू ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान ठाकुरगांव थाना प्रभारी सिद्धांत अपने पद का गलत उपयोग करते हुए मुझे एनकाउंटर करके कभी भी जान से मार सकते हैं एवं मेरे मित्र को भी हानि पहुंचा सकते है।

See also  चंपाई कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर लगी मुहर, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के उत्थान को लेकर लिया गया फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now