इंडिया महागठबंधन में हो गया खेला, राजद ने ठोका 20 सीट का दावा, नहीं माने तो होगा फ्रेंडली मैच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2024

हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के बीच हुई मुलाकात, सीट शेयरिंग पर हुई चर्चा

झारखंड में चुनावी सरगर्मी तेज होने के साथ-साथ लगातार माहौल बदल रहा है। अभी तक भाजपा और आजसू के लिए झटका लग रहा था। अब इंडिया महागठबंधन के लिए भी मुश्लिलें बढने वाली है। राजद ने झारखंड विधानसभा में 18 से 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी देने का दावा ठोंक दिया है।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि राजद पहले से ही राज्य में 20 सीटों पर तैयार कर चुका है। लेकिन गठबंधन की ओर से उन्हें पांच से छह सीटें ही दी जा रही है। राजद को अभी भी उम्मीद है कि उनकी बात महागठबंधन में मानी जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो राजद राज्य में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगा।

राजद नेता मनोज झा ने यह भी कहा कि भले ही झारखंड में उनके एक ही विधायक और मंत्री हों। लेकिन उनपर कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि दूसरी तरफ कोई कोलकाता में पकड़ा गया था तो कोई और कहीं पकड़ा गया है। इसलिए राजद अपने दावे पर कायम है और उम्मीद उनकी बात मानी जाएगी।

See also  चावल के साथ उबल गई छिपकली, बिहार के भोजपुर में मिड डे मिल खाने से 48 बच्चे बीमार

सेक्स रैकेट को लेकर धनबाद में छापेमारी, दीवार कूदकर भागे लोग, तीन महिला, एक पुरूष पकड़े गए

राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि पार्टी झामुमो और कांग्रेस को 62 सीटों पर उतरने वाले उम्मीदवारों की मदद करेगी। पार्टी ने अपने विचार से महागठबंधन के घटक दलों को सूचित कर दिया है। अगर सोमवार को महागठबंधन की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की जाती है, तो महागठबंधन के साथ राजद का दोस्ताना मुकाबला हो सकता है। बहरहाल राजद अभी झामुमो और कांग्रेस के रूख का इंतजार करेगी।

राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि पार्टी को अब भी उम्मीद है कि आज रात तक उनकी बात मान ली जाएगी। नहीं तो सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। राजद ही एकमात्र पार्टी है जो परंपरागत रूप से भाजपा के खिलाफ हर जगह लड़ रही है। उनके नेताओं को प्रताड़ित भी किया गया और जेल भी जाना पड़ा, लेकिन पार्टी कभी नहीं झुकी। इसके बाद भी सीटों के बटवारा को लेकर कल जो हुआ, वह उचित नहीं था। पार्टी को जो सीटें देने की जो बात कही गई, वह कहीं से भी तार्किक नहीं है।

See also  देवघर एयरपोर्ट पर 170 यात्रियों के साथ 39 मिनट तक हवा में मंडराता रहा विमान, खराब मौसम की वजह से नहीं हो सकी लैंडिंग

चुनाव से पहले बड़ा खेला, लुईस मरांडी ने दिया भाजपा को झटका, जामा से होंगी झामुमो की उम्मीदवार

लाइव दैनिक ने पहले ही आपको बताया था कि झामुमो और कांग्रेस की ओर से बिना राजद को विश्वास में लिए ही सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया गया। उस दौरान हेमंत सोरेन और कांग्रेसी नेता गुलाम मीर अहमद ही मौजूद थे। उनकी ओर से कहा गया कि 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी 11 सीट राजद और लेफ्ट पार्टियों की दिया जाएगा। उस दौरान ही राजद के नेता मनोज झा ने आपत्ति दर्ज करा दी थी।

सेक्स रैकेट को लेकर धनबाद में छापेमारी, दीवार कूदकर भागे लोग, तीन महिला, एक पुरूष पकड़े गए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now