रांची के मांडर में छात्राओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कीचड़ भरी सड़क पर की धान रोपनी

रांचीः मांडर प्रखंड के बड़गड़ी मुख्य मार्ग से जुड़ी मुडमा चौक के पास सड़क पर रविवार को स्कूल छात्राएं एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। बारिश से कीचड़मय हुई सड़क पर लोगों ने धान की रोपाई किया गया।आबरूल अंसारी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इसमें सेवा निवृत शिक्षक बैरांगी उरांव, दिलीप ठाकुर,भवानी उरांव,विश्वनाथ उरांव,धीरज ठाकुर ,मौलाना मजीबुल्लाह,आबरुल अंसारी,साजिदअंसारी, मौलाना मजहर, सलीम एक्का, ,जलील अंसारी, एवं सैकड़ो छात्राओं समेत मौके पर दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

WhatsApp Image 2025 07 20 at 15.20.48 a7acaf85

झुंड से बिछड़ गया हाथी, जमकर मचाया उत्पात, गजराज का गुस्सा देख लोग हुए हैरान, देखिये VIDEO
बैरांगी उरांव ने बताया कि इसी मुख सड़क से मुड़मा, मेशाल ,बड़गड़ी,चूंद ,सेवड़ी, दौठाटोली, केशकानी,मालती,चोरया,तरंगा, चटवाल, करगे ब्राम्बे एवं दर्जनों गांव से जुड़ती है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। साइकिल और बाइक चलाना जोखिम भरा है। इससे बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। मुड़मा पंचायत के मुखिया बंधन उरांव ने कहा कि सांसद हो या विधायक सिर्फ वोट मांगने के समय आते हैं और जीतने के बाद जनता के सुख-दुख में कभी साथ नहीं रहते हैं, ना जनता का दुख से उन्हें कोई सरोकार होता है ।वह सिर्फ अपने भलाई के लिए सोचते हैं।

WhatsApp Image 2025 07 20 at 15.20.47 adbc13eb

रांची में शर्मनाक घटनाः बदमाशों से बुजुर्ग को पीटा और फिर थूक कर चटवाया
ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट मांगने आते हैं। सड़क की समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता, विधायक चुनाव के समय वोट मांगने के लिए शिलान्यास जरूर कर दिए हैं । उन्होंने कई बार सड़क मरम्मत की शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

WhatsApp Image 2025 07 20 at 15.20.48 2fb7a70f

रांची में बीच सड़क ठाठ से कुर्सी लगाकर बनाया रील, पुलिस ने पकड़ा तो निकल गई हेकड़ी, थाने के अंदर गिरगिराने लगा, देखिये VIDEO
खराब सड़क से गांव का विकास प्रभावित हो रहा है। किसान अपनी उपज बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now