पटना में कावंरियों से भरी पिकअप वैन और हाइवा में भीषण टक्कर, दो की मौत, 12 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2025

पटना में कावंरियों से भरी पिकअप वैन और हाइवा में भीषण टक्कर, दो की मौत, 12 घायल

पटनाः सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के अलग-अलग कोने से देवघर जाते है। पटना में भी कावंरियों का जत्था जो यूपी से देवघर पिकअप वैन पर सवार होकर जा रहा था हादसे का शिकार हो गया।

चंदन मिश्रा हत्याकांडः शूटर तौसीफ समेत महिला हुई अरेस्ट, 3 मददगार को STF ने पटना-बक्सर से दबोचा
मोकामा थाना क्षेत्र के फोरलेन पिकअप वैन और हाइवा के बीच भीषण टक्कर हो गई।पिकअप पलटने से एक महिला कांवरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तो वहीं, एक पुरुष कांवरिया ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में 12 से अधिक कांवरिया घायल भी हो गये। मोकामा थाने की पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

देवघर में पुरोहित को अपराधियों ने मारी गोली, पैर से निकाली गई गोली
जानकारी के मुताबिक, कांवरियों से भरी पिकअप उत्तर प्रदेश के बलिया से देवघर जा रही थी। लेकिन, रास्ते में यह बड़ा हादसा हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। सभी कांवरिया बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र तेतारपुर के निवासी हैं।

See also  वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, SC विभाग की कमान अब प्रशांत किशोर के हाथ

भाकपा माओवादियों का 3 अगस्त को बिहार-झारखंड बंद का ऐलान, नक्सलियों के खिलाफ अभियान को लेकर आह्वान
इधर, घायलों के परिजनों ने बताया कि, पिकअप में 26 लोग सवार थे। जिनमें रेखा देवी (45 वर्ष) और हरेन्द्र राजभर (60 वर्ष) की मौत हो गई। सात लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, हाइवा भागने में सफल रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now