दोस्त के नहीं रहने पर घर आता था मौलाना, पत्नी-साली, बेटी को कलमा पढ़ाया, धर्मांतरण कराया फिर लेकर फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2025

dharm pariwartan

डेस्कः लखनऊ में मड़ियांव निवासी एक निजी कंपनी कर्मी से उसके परिचित मौलाना सलमान ने दोस्ती बढ़ाई, विश्वास जीता। उसकी अनुपस्थिति में घर आने जाने लगा। इस बीच दोस्त की पत्नी और साली को इस्लामिक शिक्षा देने लगा, कलमा पढ़ाकर धर्मांतरण भी करा दिया। इसके बाद पत्नी, साली और पांच साल की बेटी लेकर फरार हो गया। यह आरोप लगाते हुए निजी कंपनी कर्मी ने मौलाना सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चारों की तलाश में दो टीमें गठित की हैं।

पीड़ित के मुताबिक वह निजी कंपनी कर्मी है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात सीतापुर सिधौली के जयरामपुर में रहने वाले सलमान शेख से हुई थी। दोस्ती बढ़ी तो वह घर भी आने-जाने लगा। पीड़ित के मुताबिक कई बार तो जब वह काम पर होता था तब भी सलमान घर आकर घंटों बैठा रहता था।

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से शूटर्स गिरफ्तार, पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर पर शक की सुई

See also  पटना में नेपाल की युवती से दरिंदगी, बस में दो दिनों तक रेप करता रहा ड्राइवर

सलमान के घर आने के कारण पत्नी और साली का रवैया बदल गया। वह पूजा पाठ में मन नहीं लगाती थी। वह अकसर इस्लामिक बाते करती थी। कलमा पढ़ती थी। विरोध पर वह झगड़ने लगती थी। यह रवैया देखकर सलमान को घर आने से रोका।

पीड़ित के मुताबिक सलमान घर आकर पत्नी और साली को इस्लामिक शिक्षा देता था। एक हफ्ते पहले काम पर से घर लौटा तो पत्नी, साली और बेटी नहीं थी। अलमारी खुली पड़ी थी। बक्सों का सामान बाहर पड़ा था। अलमारी में रखे जेवर और नकदी गायब थी। पत्नी, साली और सलमान को फोन किया तो वह स्विच ऑफ। मोहल्ले वालों से पूछा तो पता चला कि सलमान के साथ वह जाते दिखी थी। इसके बाद मड़ियांव थाने में तहरीर दी।

चारों तरफ पानी ही पानी, बाढ़ से बचने को दो दिन तक पेड़ पर बैठा रहा युवक, ऐसे बची जान

पीड़ित के मुताबिक, सलमान पत्नी, साली और बेटी का धर्मांतरण कराकर उन्हें अपने साथ ले गया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सलमान के अलावा दोनों महिलाओं और बच्ची की तलाश की जा रही है। सर्विलांस समेत दो टीमें लगाई गई हैं।

See also  इंदिरा गांधी ने की थी रामभद्राचार्य को आंखों का इलाज कराने की पेशकश, क्यों किया इनकार

पीड़ित का आरोप है की उसकी अनुपस्थिति में जब सलमान घर आता था तो वह पत्नी, साली और बेटी को दरगाह और मजारों पर ले जाता था। सलमान पत्नी और साली को इस्लामिक शिक्षा देने के मजार और दरगाह पर ले जाकर उनका माइंडवाश करता था। इस लिए वह घर लौटने पर भी पूजा पाठ में मन नहीं लाती और नमाज, दरगाह और मजारों की बात करती थी। कई बार डांटा तो वह नाराज हो जाती थी।

पुलिस की एक टीम सलमान के सीतापुर स्थित घर पर पहुंची। वहां उसके परिवारीजनों और रिश्तेदारों से बातचीत कर ब्योरा जुटा रही है। इस संबंध में पुलिस सलमान और उनके परिवारीजनों का छांगुर व धर्मांतरण गिरोह का कनेक्शन भी खंगाल रही है।

पटना में अपराधियों ने महिला को बीच सड़क मारी गोली, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now