रांची: झारखंड विधानसभा के वर्ष 2026 के ‘उत्कृष्ट विधायक’ के रूप में निरल पूर्ति का चयन किया गया है। उन्हें आगामी 22 नवंबर को विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में ‘बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। सर्वसम्मति और निर्धारित मापदंडों के आधार पर विचार-विमर्श के बाद निरल पूर्ति के नाम पर मुहर लगाई गई।
निरल पूर्ति झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक हैं। वे झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की मझगांव (अनुसूचित जनजाति – ST) विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं। अपने क्षेत्र के मुद्दा को प्रमुखता से उठाते रहे है
सम्मान समारोह में सीएम शामिल होंगे
सम्मान का नाम: बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान (वर्ष 2026)
सम्मानित विधायक: निरल पूर्ति
सम्मान की तिथि: 22 नवंबर
सम्मान प्रदानकर्ता: झारखंड के राज्यपाल
चयन समिति: अध्यक्ष — स्पीकर रबींद्रनाथ महतो; सदस्य — नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व अन्य चयनित सदस्य
परंपरा और महत्व
हर वर्ष झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल द्वारा सदन में उत्कृष्ट कार्य, सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संसदीय मर्यादाओं के पालन के आधार पर किसी एक विधायक को इस सम्मान से नवाजा जाता है। यह सम्मान विधायकों को सदन के भीतर और क्षेत्र के विकास में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
अब तक इन्हें मिल चुका है उत्कृष्ट विधायक का सम्मान
| वर्ष | उत्कृष्ट विधायक | विधानसभा क्षेत्र | राजनीतिक दल |
| 2001 | विश्वेश्वर खां | नाला | भाकपा |
| 2002 | हेमलाल मुर्मू | बरहेट | झामुमो |
| 2003 | राजेंद्र प्रसाद सिंह | बेरमो | कांग्रेस |
| 2004 | लोकनाथ महतो | बड़कागांव | भाजपा |
| 2005 | अन्नपूर्णा देवी | कोडरमा | राजद |
| 2006 | राधाकृष्ण किशोर | छतरपुर | जदयू |
| 2007 | पशुपति नाथ सिंह | धनबाद | भाजपा |
| 2008 | इंदर सिंह नामधारी | डाल्टनगंज | निर्दलीय |
| 2009 | सम्मान नहीं दिया गया | ||
| 2010 | जनार्दन पासवान | चतरा | राजद |
| 2011 | माधव लाल सिंह | गोमिया | कांग्रेस |
| 2012 | रघुवर दास | जमशेदपुर पूर्वी | भाजपा |
| 2013 | लोबिन हेंब्रम | बोरियो | झामुमो |
| 2014 | सम्मान नहीं दिया गया | ||
| 2015 | प्रदीप यादव | पोड़ैयाहाट | झाविमो |
| 2016 | स्टीफन मरांडी | महेशपुर | झामुमो |
| 2017 | विमला प्रधान | सिमडेगा | भाजपा |
| 2018 | मेनका सरदार | पोटका | भाजपा |
| 2019 | सम्मान नहीं दिया गया | ||
| 2020 | नलिन सोरेन | शिकारीपाड़ा | झामुमो |
| 2021 | रामचंद्र चंद्रवंशी | विश्रामपुर | भाजपा |
| 2022 | विनोद कुमार सिंह | बगोदर | भाकपा-माले |
| 2023 | रामचंद्र सिंह | मनिका | कांग्रेस |
| 2024 | सम्मान नहीं दिया गया | ||
| 2025 | राज सिन्हा | धनबाद | भाजपा |





