पटनाः गुरूवार को राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या को लेकर चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को मारने के बाद शूटर्स बाहर निकलकर जश्न मानते और पिस्टल लहराते देखे गए। जो तस्वीरेें सामने आई है उसमें बाइक पर बैठक शूटर्स जश्न मानतेे फरार हो गये है। इस मर्डर की साजिश तौसीफ बादशाह ने रची थी, जो पहले कई बार जेल जा चुका है।
पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स की हुई पहचान, सबसे आगे दिख रहा था तौसीफ बादशाह,मर्डर के पीछे शेरू गैंग का भी नाम
पुलिस की जांच में सामने आया है कि चंदन मिश्रा के हत्या की साजिश बहुत पहले रची गई थी। पासर हॉस्पिटल के अंदर की सारी जानकारी इकट्ठा की गई और सुरक्षा से जुड़ी हुई हर जानकारी उपलब्ध होने के बाद शातिराना तरीके से चंदन को गोली मारी गई।हत्या के दिन दो बाइक पर सवार छह अपराधी पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे, जिनमें से पांच शूटर सीधे अस्पताल के अंदर घुसे। पुलिस का कहना है कि शूटआउट को लीड करने वाला तौसीफ बादशाह है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

कौन है कुख्यात चंदन मिश्रा ? जिसे पटना के पारस अस्पताल में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने गोली मारी,VIDEO
तौसीफ पारस हॉस्पिटल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ था, क्योंकि उसने अपने एक करीबी का लंबे समय तक यहीं इलाज करवाया था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जब आरोपी अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी गेट पर उन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने रोका था और गेट पास मांगा था।
ADG कुंदन कृष्णन के बिहार में अप्रैल-मई-जून में मर्डर बढ़ जाते हैं वाले बयान पर चिराग पासवान ने लगाया किसानों का आर
गेट पास नहीं होने के चलते आरोपी OPD के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद शूटर सीधे कमरा नंबर 209 तक पहुंचे, जहां चंदन मिश्रा भर्ती था। कमरे के लॉक की खराबी का फायदा उठाकर शूटरों ने दरवाजा आसानी से खोल लिया और चंदन मिश्रा पर फायरिंग कर हत्या कर दी।इस वारदात के लिए अपराधियों ने पहले से पूरी जानकारी जुटा रखी थी, जिसमें कमरे का नंबर, दरवाजे का लॉक खराब होना और चंदन मिश्रा की मौजूदगी शामिल थी।
पटना में अपराधी बेखौफ, पारस अस्पताल में चली गोली, पैरोल पर जेल से छूटकर आए गैंगस्टर को मारी गोली
हत्या के बाद सभी आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए और रास्ते में जश्न मनाते हुए निकले। फिलहाल पुलिस ने तौसीफ बादशाह सहित अन्य आरोपियों की तस्वीरें और फुटेज जुटा ली हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।




