रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, इरफान अंसारी ने कहा-अमृता इंस्टिट्यूट के तर्ज पर होगा रिम्स-2 का निर्माण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, इरफान अंसारी ने कहा-अमृता इंस्टिट्यूट के तर्ज पर होगा रिम्स-2 का निर्माण

रांचीः राजधानी रांची में बनने वाले रिम्स-2 को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ी घोषणा कर दी है। दिल्ली दौरे पर गए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी कांग्रेस आलाकमान से मिली हरी झंडी के बाद रिम्स-2 को लेकर रेस हो गये है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधू तिर्की से रिम्स-टू की जमीन को लेकर चल रही किचकिच के बाद इरफान अंसारी को पार्टी के आलाकमान का सपोर्ट रिम्स-टू को लेकर मिल गया है।

Gv9qVjjX0AAbvYp

झारखंड में सरकारी दफ्तर में चल रही थी शराब पार्टी, जल संसाधन विभाग कार्यालय में सिगरेट के साथ जाम छलकाने का वीडियो वायरल
दिल्ली दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टिट्यूट का दौरा किया। वहां का दौरा करने के बाद इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए एलान किया कि झारखंड की राजधानी रांची में एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रिम्स-2 बनेगा। फरीदाबाद में 2000 से ज्यादा बेड का अृमता आयुविज्ञान संस्थान चल रहा है जिसका उद्घाटन 24 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अमृता अस्पताल जिसे पहले अमृता आयुविज्ञान संस्थान AIMS के नाम से जाना जाता है केरल के कोच्चि में इसकी शुरूआत हुई थी। 125 एकड़ भूमि में बना ये अस्पताल भारत के बड़े चिकित्सा सुविधा वाले अस्पतालों में एक है। इसमें 1450 बेड है। इस अस्पताल की शुरूआत माता अमृतानंदमयी ने 17 मई 1998 में किया था। जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। इसे 2013 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा का सर्वोच्च पुरस्कार मिल चुका है।

See also  झारखंड के गुमला में व्यवसायी विनोद जाजोदिया की हत्या, बेटे के CA परीक्षा पास करने के बाद घर में खुशी का माहौल गम में बदला

Gv9qVjhW0AAaeZA

बोकारो में भाकपा माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो नक्सली ढेर
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री अमृता इंस्टिट्यूट के तर्ज पर रिम्स-2 का निर्माण चाह रहे है। इरफान अंसारी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल — ‘रिम्स 2’ अमृता इंस्टिट्यूट के तर्ज पर
👉 झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम।
👉 रांची में बनने जा रहा है एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल – RIMS 2।
फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ का दौरा किया मौके पर
स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और अरवा राजकमल भी रहे मौजूद।
अमृता इंस्टिट्यूट की तर्ज पर रांची में रिम्स 2 का निर्माण होगा, जो पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल बनेगा। इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी।
जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत रूपरेखा जारी की जाएगी।
झारखंड स्वास्थ्य क्रांति की ओर एक और बड़ा कदम!

See also  झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now