पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

NEET पेपर लीक को लेकर CBI ने नीट यूजी मामले में दर्ज की पहली FIR, बिहार और गुजरात में दर्ज FIR अपने हाथ में लेने की तैयारी

सीबीआई की टीम ने मंगलवार की शाम पटना स्थित आयकर कार्यालय में छापेमारी की। अचानक इनकम टैक्स ऑफिस में सीबीआई की रेड से हड़कंप मच गया है। सीबीआई की टीम आयकर कार्यालय से जुड़े दो कर्मियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर आयकर कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने जिन दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए ले गई है, उनमें एक अनुसंधान शाखा के इंस्पेक्टर और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ हैं।

रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में सीबीआई की टीम ने पुख्ता जानकारी मिलने पर कार्यालय में दबिश दी है। मामला दो लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, देर रात तक सीबीआई और आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ेंः

झारखंड में CBI की कार्रवाई, NHAI के दो अधिकारी सहित 5 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

See also  कानपुर में 6 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, 6 जिंदा जले

रांची-पलामू सहित कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में विशिष्ट सेवा और वीरता दिखाने वाले पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित, राज्यपाल पदक, मुख्यमंत्री पदक और पुलिस पदक की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now