नालंदा में मुख्यमंत्री के पैतृक गांव के पास भीषण डकैती, छह की संख्या में आकर रात में मचाया लूटपाट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2025

नालंदा में मुख्यमंत्री के पैतृक गांव के पास भीषण डकैती, छह की संख्या में आकर रात में मचाया लूटपाट

नालंदाः सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा स्टेशन रोड स्थित सद्भावना नगर मोहल्ले में हथियार के बल पर भीषण डकैती की वारदात सामने आई है। सोमवार देर रात करीब पांच से छह की संख्या में आए बदमाशों ने एक मकान में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। पीड़ित श्याम किशोर प्रसाद और उनकी पत्नी शैली देवी ने बताया कि बदमाशों ने घर के मुख्य गेट का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

नीतीश कैबिनेट में 30 एजेंडों पर मुहर, BLO का मानेदय 6 हजार, एक करोड़ नई नौकरी को मंजूरी

सबसे पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ दिया ताकि वारदात रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद सो रहे परिजनों को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर अलमारी और पेटियों की चाभी ली और घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, तीन जोड़ी कान की बाली, और एक लॉकेट लूट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

See also  नालंदा और जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात, 6 जगहों पर टूटा बांध, 7 इंजीनियरों पर गिरी गाज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now