रांची के DPS स्कूल के टीचर 23 दिनों बाद मिला शव, सेल्फी लेने के दौरान जोन्हा फॉल में गिर गए थे माइकल घोष

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2025

रांची के DPS स्कूल के टीचर की खोज जारी, ड्रोन कैमरे से ली जा रही है मदद, सेल्फी लेने के दौरान जोन्हा फॉल में गिर गए थे माइकल घोष

रांची : पिछले दो दिनों में अनगड़ा थाना की पुलिस ड्रोन कैमरा के माध्यम से 23 दिन पहले जोन्हा फॉल में डुबे DPS स्कूल के म्यूजिक टीचर माइकल घोष को ढूंढ रही थी। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह के नेतृत्व में एक टीम जोन्हा फॉल के किनारे -किनारे राढ़ नदी में पांच – छह किमी. तक ड्रोन कैमरा के मध्यम से उनके शव को खोज रही थी। रविवार को जोन्हा जलप्रपात से चार किलोमीटर दूर झाड़ी में फंसा हुआ उनका शव मिला।

DPS रांची का म्यूजिक टीचर जोन्हा फॉल में ले रहा था सेल्फी, तेज धार में बहा , हुंडरू में बंगाल के पर्यटक की इस तरह बची जान

19 जून को जोन्हा फॉलमें माइकल घोष बह गए थे । लगातार एनडीआरएफ की टीम सहित स्थानीय ग्रामीण ने भी काफी खोजबीन की।बीते दिनों अनगड़ा स्थित जोन्हा जलप्रपात में डूबे डीपीएस रांची के शिक्षक का शव 13 जुलाई को मिला। करीब एक माह पहले वह अपने दोस्तों के साथ गए थे। पानी के पास जाकर वह फोटो खिंचवा रहे थे। इसी बीच फिसलकर वह तेज धारा में बह गए थे। 19 जून को मूसलाधार बारिश भी हुई थी और जलप्रपात विकराल रूप में था। एक माह से उनके शव का पता लगाया जा था।

See also  करमा पर्व देता है पर्यावरण की रक्षा की सीख, सांसद सुखदेव भगत ने की प्रकृति पूजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now