बिहार के स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लास रूम की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे छात्र और शिक्षक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

बिहार के स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लास रूम की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे छात्र और शिक्षक

डेस्कः बिहार के रोहतास जिला में स्थित एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा टल गया। स्कूल के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। अच्छी बात ये हुई कि जब ये हादसा हुआ उस समय में क्लासरूम में न तो कोई शिक्षक थे और न ही कोई छात्र। प्लास्टर गिरने से स्कूल की कुर्सी और बच्चों के पढ़ने का डेस्क और बेंच टूट गया।

चिराग के ‘जीजाजी’ के टारगेट पर अब आनंद मोहन के बेटे, कहा-चेतन ने की AIIMS में डॉक्टरों के साथ गुंडागर्दी
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल की बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है। समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण छत जर्जर हो चुकी है। बारिश के दिनों में छत पर पानी जमा हो जाता है, जिससे वह और भी कमजोर हो गई है।जानकारी के अनुसार, यह मामला रोहतास के बिक्रमगंज प्रखंड के नासरीगंज क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरकोल का है। यहां कमरे में अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

See also  झारखंड में चार IPS अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

roof plaster collapses at primary school in rohtas

तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया, नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-‘मेरा नाम नहीं है, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे’
विद्यालय के एक छात्र ने बताया कि बिल्डिंग की जर्जर स्थिति की शिकायत कई बार की गई है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। स्कूल में पर्याप्त जगह न होने की वजह से एक ही रूम में दो से तीन क्लास के बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जाता है। कभी-कभी बच्चों को बरामदे में भी पढ़ाई करनी पड़ती है, जहां बारिश या तेज धूप में परेशानी होती है।

बिहार में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
वहीं, ग्रामीण परशुराम चौधरी ने बताया कि स्कूल की बिल्डिंग की स्थिति बेहद खराब है. कई जगहों पर दीवारें भी कमजोर हो चुकी हैं। प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ रहा है। यह हादसा और बड़ा हो सकता था, अगर बच्चे उस समय कक्षा में मौजूद होते। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल की बिल्डिंग की मरम्मत की जाए या फिर नई बिल्डिंग जल्द बनवाए जाएं, ताकि बच्चों की जान खतरे में न पड़े।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी के राजू ने की मुलाकात, गठबंधन के बेहतर तालमेल और सरकार के कामकाज पर हुई चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now