लालू यादव के CA का रेंटर था अशोक साह, JDU ने गोपाल खेमका मर्डर केस से RJD को जोड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

लालू यादव के CA का रेंटर था अशोक साह, JDU ने गोपाल खेमका मर्डर केस से RJD को जोड़ा

पटनाः बिहार में कोराबारी गोपाल खेमका के मर्डर केस मामले पर राजनीति गर्म है। विपक्ष की ओर से कानून-व्यवस्था को लेकर हो रहे लगातार हमले के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामले को ही मोड़ देने की कोशिश की है। राजीव रंजन ने दावा किया है कि पाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तार अशोक साह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन नायक का किराएदार रहा है। सरिया व्यापारी और बिल्डर अशोक साह मर्डर का साजिशकर्ता बताया जा रहा है, जिसने शूटर उमेश यादव को सुपारी दी। कथित आर्म्स सप्लायर राजा की मुठभेड़ में मौत के बाद जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने नीतीश सरकार को बदनाम करने की साजिश का इशारा करते हुए कहा था कि पुलिस तफ्तीश करेगी कि गिरफ्तार लोगों के संबंध किनसे हैं।

गोपाल खेमका की हत्या का सुपारी देने वाला अशोक साव गिरफ्तार, 10 लाख रुपये में हायर किया था शूटर
बिहार राज्य सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष और जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मंगलवार की सुबह मीडिया से बातचीत में कहा- “गोपाल खेमका हत्यकांड की निगरानी सीधे सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं। बिहार पुलिस ने पहले भी शानदार काम किया है। हर घटना के जवाबदेह लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं, उनको जेल की सलाखों के पीछे हो गया है। लेकिन ताजा मामले में जो उद्भेदन की कड़ी है, पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर चीजें सामने आ जाएंगी।”

See also  Video: आंधी में छप्पर के साथ उड़ने लगे बच्चे...

गोपाल खेमका हत्याकांडः पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़,एनकाउंटर में हथियार सप्लायर ढेर
जेडीयू प्रवक्ता प्रसाद ने इससे आगे कहा- “एक महत्वपूर्ण और दिलचस्प तथ्य है कि अशोक कुमार साह नाम के एक व्यवसायी के घर छापेमारी हुई है। अशोक कुमार साह सरिया के व्यापारी थे। अशोक कुमार साह सुमन कुमार नायक, जो लालू प्रसाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उनके घर पर किराएदार के तौर पर था। जानकारी के मुताबिक उसकी संलिप्तता हत्याकांड में सुपारी देने वाले व्यवसायी के तौर पर निश्चित की गई है। साफ है कि विपक्ष को कोहराम मचाने के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।”

गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना के उदयगिरि अपार्टमेंट से तीन को उठाया
गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तार कथित शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी और हथियार के सप्लायर राजा के एनकाउंटर का जिक्र करते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिल्कुल साफ है कि हम अपराधियों को पाताल से भी खोजकर निकालेंगे। बिहार में घटना करके घूमने का दौर 1990 से 2005 का अब नहीं है। नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन में सत्ता पोषित अपराध को नेस्तनाबूद करने का काम हुआ है।

See also  गोपाल खेमका की हत्या मामले में नप गए थानेदार, पटना IG ने गांधी मैदान थाने के SHO पर की कार्रवाई

गोपाल खेमका की हत्या के लिए दी गई थी साढ़े तीन लाख की सुपारी, बिल्डर निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड
सूत्रों के मुताबिक नालंदा जिले के बिहारशरीफ का रहने वाला सरिया कारोबारी अशोक साह दो साल पहले ही उदयगिरि अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अशोक साह लालू यादव के सीए सुमन नायक के घर में किराए पर रहता था। केस की जांच में पुलिस ने शूटर उमेश यादव की निशानदेही पर अशोक साह को गिरफ्तार किया है जिस पर उमेश को लगभग तीन लाख रुपये में खेमका की हत्या की सुपारी उमेश को देने का आरोप है। अशोक को गोपाल खेमका से क्या दिक्कत थी, ये अभी साफ नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now