डेस्कः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि एनएसएस नेता जावेद शेख के बेटे ने नशे की हालत में उनकी कार से ऐक्सिडेंट कर दिया। इसके बाद वह अर्धनग्न अवस्था में नशे की हालत में गाली-गलौज पर उतारू हो गया। घटना रविवार रात की है। मोरे ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता जावेद शेख शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। उनकी वजह से ही यह हादसा हो गया। घटना मुंबई के अंधेरी इलाके की है। बता दें कि राजश्री मोरे राखी सावंत की करीबी दोस्त मानी जाती हैं।
बिहार के वैशाली में स्नेकमैन को कोबरा ने डंसा, रेस्क्यू के दौरान हो गई मौत, VIDEO कर देगा हैरान
राजश्री मोरे ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें जावेद शेख का बेटा राहिल अर्धनग्न अवस्था में उनके साथ गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहा है। उसने राजश्री को धमकाते हुए कहा, “XXX पैसे ले लो। जाकर पुलिस को बताओ.. मैं जावेद शेख का बेटा हूं। फिर तुम देखना कि क्या होगा।” संबंधित वीडियो में वह मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से बहस करते हुए भी दिखाई दे रहा है। वह पुलिस के साथ सहयोग करने से इनकार करता है और उनके साथ बुरा व्यवहार करता है।
‘अखिलेश भैया से सामना करोगे तो रेल दिए जाओगे’ लिखा तो पुलिस करने लगी परेशान, समर्थक को सपा सुप्रीमो ने क्या कहा ?
मोरे ने आरोप लगाया है कि राहिल शराब पीकर गाड़ी चला रहेा थे और उनके पिता की राजनीतिक स्थिति का हवाला देकर उन्हें धमका रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद से उन्हें मनसे कार्यकर्ताओं से लगातार धमकियां मिल रही हैं। राजश्री इससे पहले अपने एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थीं। उन्होंने महाराष्ट्र में मराठी भाषा बोलने की एमएनएस की जिद पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि स्थानीय लोगों को दूसरों पर भाषा थोपने के बजाय कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
He is Rahil Shaikh, the son of an MNS leader. He was allegedly seen abusing Rajshree after crashing his car into her vehicle. I hope @RajThackeray and @mnsadhikrut will not tolerate this behavior. Watch the video.#MNS #RajThackeray #Marathi pic.twitter.com/z3OOwuVGUd
— Sonu Kanojia (@NNsonukanojia) July 7, 2025
यूट्यूबर और BJP के पूर्व नेता मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रवासियों के बिना मुंबई में स्थानीय मराठी लोगों की हालत और खराब हो जाएगी। उनके इस विवादित बयान के बाद वर्सोवा में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।










