Video: महेंद्र सिंह धोनी ने इस तरह मनाया अपना 44वां बर्थ डे, दोस्तों ने दिया गिफ्ट में चॉकलेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2025

dhoni birth day

रांची, 7 जुलाई 2025 — भारत को क्रिकेट में तीन विश्व खिताब दिलाने वाले और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। रांची में जन्मे इस क्रिकेट लीजेंड ने 44 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उनके जन्मदिन पर न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं ।  रांची और आसपास के इलाकों में तो मानो यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं, हर कोई धोनी को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई दे रहा है।

MS Dhoni Birthday: माही के पांच बड़े रिकार्ड जिसे तोड़पाना है मुश्किल, फैंस ने बर्थडे मनाने की ऐसे की हैं तैयारी

धोनी ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन

रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्तों के साथ अपना 44वां बर्थ डे मनाया । उन्होंने अपने दोस्तों की मौजूदगी में चॉकलेट केक काटा और दोस्तों को खिलाया । धोनी को भी उनके दोस्तों ने केक खिलाया और चॉकलेट गिफ्ट में दिया ।

See also  CSK नहीं अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे MS Dhoni? वायरल हो रही फोटो ने मचाई खलबली

धोनी ने रांची को किया मशहूर

धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। एक छोटे से रेलवे कॉलोनी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में परचम लहराने वाले धोनी ने न सिर्फ झारखंड का नाम रोशन किया, बल्कि इस राज्य को खेल मानचित्र पर स्थायी जगह दिलाई।

हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट किया है ।:

धोनी की पत्नी साक्षी ने अपनी शादी की सालगिरह पर माही के साथ पोस्ट किया था। इसमें धोनी अपनी पत्नी को केक खिलाते हुए नजर आए । इस पोस्ट पर धोनी के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं ।

See also  एमएस धोनी IPL छोड़ NSG कैंप पहुंचे, कमांडोज के साथ की शूटिंग प्रैक्टिस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now