रांची, 7 जुलाई 2025 — भारत को क्रिकेट में तीन विश्व खिताब दिलाने वाले और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। रांची में जन्मे इस क्रिकेट लीजेंड ने 44 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उनके जन्मदिन पर न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं । रांची और आसपास के इलाकों में तो मानो यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं, हर कोई धोनी को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई दे रहा है।
धोनी ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन
रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्तों के साथ अपना 44वां बर्थ डे मनाया । उन्होंने अपने दोस्तों की मौजूदगी में चॉकलेट केक काटा और दोस्तों को खिलाया । धोनी को भी उनके दोस्तों ने केक खिलाया और चॉकलेट गिफ्ट में दिया ।
रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्तों के साथ इस तरह मनाया अपना 44वां जन्मदिन #DhoniBday #MSDhoni #DhoniTheDemiGod #Thala pic.twitter.com/WlAecBhNGj
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 7, 2025
धोनी ने रांची को किया मशहूर
धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। एक छोटे से रेलवे कॉलोनी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में परचम लहराने वाले धोनी ने न सिर्फ झारखंड का नाम रोशन किया, बल्कि इस राज्य को खेल मानचित्र पर स्थायी जगह दिलाई।
हेमंत सोरेन ने दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट किया है ।:
झारखण्ड के लाल Captain Cool Mahi को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ। pic.twitter.com/htY18UynlE— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 7, 2025
धोनी की पत्नी साक्षी ने अपनी शादी की सालगिरह पर माही के साथ पोस्ट किया था। इसमें धोनी अपनी पत्नी को केक खिलाते हुए नजर आए । इस पोस्ट पर धोनी के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं ।


