भतीजे से चाची की मांग भरवाकर कराई शादी, अवैध संबंध के शक में गांव वालों ने जानिये क्या-क्या किया

भतीजे से चाची की मांग भरवाकर कराई शादी, अवैध संबंध के शक में गांव वालों ने जानिये क्या-क्या किया

डेस्कः बिहार के सुपौल में रिश्तों को शर्मसार काने का मामला सामने आया है। जहां भतीजे से जबरन चाची की मांग भरवाकर शादी कराई गई। अवैध संबंध के शक में दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। मामला सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र का है।

बिहार में 4 साल की बच्ची से हैवानियत, चेहरे पर खून के धब्बे; निचले हिस्से का कपड़ा गायब
सुपौल में गांववालों ने उन दोनों पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। शुक्रवार (4 जुलाई) को हुई इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

भांजे ने लिव-इन रिलेशन में साथ रह रही मामी का काट डाला गला, 8 बच्चों को छोड़ अलग रहते थे दोनों
सूचना मिलते ही किसी ने स्थानीय पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक और महिला को पहले नरपतगंज पीएचसी ले जाया गया, फिर अररिया सदर अस्पताल भेजा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों को पूर्णिया और फिर नेपाल के विराटनगर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस्लाम स्वीकार करने पर लड़कियों को मिलते थे लाखों रुपए, जलालुद्दीन का चौंकाने वाला खुलासा
घायल युवक के पिता ने 5 जुलाई को स्थानीय थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने थाना कांड संख्या 78/2025 के तहत मामला दर्ज कर 8 लोगों को नामजद किया है। भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि घटना एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी दोषियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now