पटना पहुंचकर बोले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री- ‘गजवा ए हिंद नहीं, हम भगवा ए हिंद चाहते हैं’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

पटना पहुंचकर बोले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री- 'गजवा ए हिंद नहीं, हम भगवा ए हिंद चाहते हैं'

पटनाः राजधानी पटना में रविवार को सनातन महाकुम्भ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य धीरेंद्र शाश्त्री भी शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार में वैसे ही बहार है। बिहार पहला राज्य होगा जो हिन्दू राष्ट्र होगा। हमारे मन में था, पटना दोबारा आ गये, पिछली बार सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं मिल सकी थी।”

दलाई लामा का 90वां जन्मदिन; जब तिब्बत पर चीनी कब्जे के बाद तेजपुर में रखा कदम… नेहरु से मोदी तक सबको देखा

धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम में आगे कहा, “सनातन का मतलब है पूरे विश्व का विश्व गुरु, हर हर महादेव। बिहार के पागलों, एक बात गांठ बांध लो, हम सब हिन्दू एक हैं।”
उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में गजवा ए हिंद चाहते हैं। हम भगवा ए हिंद चाहते हैं। हम राष्ट्रवाद के लिए काम करेंगे, जातिवाद के लिए नहीं। मैं बिहार पहले भी आया हूं। आगे भी आता रहूंगा। बिहार में चुनाव के बाद पदयात्रा करूंगा ताकि सनातन को जोड़ पाऊं।

See also  बाबा नोट कर ले, आज से उल्टी गिनती शुरू; धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में, गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दिल्ली से वृन्दावन तक हम 7 नवंबर से पदयात्रा करेंगे। इसके बाद बिहार की पदयात्रा की जाएगी।उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा हम चुनाव के बाद करेंगे, ताकि राजनीति का आरोप न लगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तिरंगा में चांद चाहते हैं, हम चांद पर तिरंगा चाहने वाले हैं।

हेमंत सोरेन और पशुपति पारस बिहार चुनाव में होंगे महागठबंधन का हिस्सा, तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा संकेत
उन्होने आगे कहा कि मैं किसी एक पार्टी का नहीं हूं, जिस पार्टी में हिंदू हैं उसी पार्टी का हूं। मैं किसी धर्म का विरोधी नहीं हूं। उन हिंदुओं का विरोधी हूं, जो सनातन में रहकर हमें जातियों में बताते हैं।एक पिता के चार बेटे हो सकते हैं, लेकिन सभी उसके लिए बराबर हैं।हम झुकेंगे नहीं, हम हार नहीं मानेंगे।

इरफान अंसारी की गोद में बच्चे कर दिया पेशाब, देखिये फिर मंत्री ने क्या दिया रिएक्शन
इस कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जहां देखो वहां तनाव बढ़ता जा रहा है। हमको डरने की आवश्यकता नहीं है। हम सभी निर्भय होकर अखंड हिन्दू धर्म के पथ पर चलते रहें। उन्होंने कहा कि वही भारत में राज करेगा जो वंदे मातरम कहेगा। जिस प्रकार से राम मंदिर बना है, उसी प्रकार बिहार के सीतामढ़ी में सीता मंदिर बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को जो बांटना चाहेगा वो स्वयं बंट जायेगा। जो काटना चाहेगा, स्वयं कट जायेगा।

See also  संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की हो पहचान, वापस भेजन का करें इतंजाम; झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा हलफनामा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now