भांजे ने लिव-इन रिलेशन में साथ रह रही मामी का काट डाला गला, 8 बच्चों को छोड़ अलग रहते थे दोनों

love_triangle_murder_in_ranchi_jharkhand

ग्रेटर नोएडा में एक शादीशुदा प्रेमी ने रिश्ते में मामी लगने वाली प्रेमिका का कत्ल कर दिया। दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस ने हत्या के महज कुछ ही घंटों बाद शनिवार को मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामी और भांजा पिछले आठ साल से रिलेशनशिप में थे। महिला के तीन बच्चे हैं, जबकि प्रेमी भी चार बच्चों का पिता है।

पुलिस के मुताबिक, दादरी के मेवतियान मोहल्ले में मुकीम अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। मुकीम ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में वेल्डिंग का काम करता है। दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित लुहारली गांव में मुकीम के मामा रहते हैं। मामा के घर आने-जाने के दौरान उसका अपनी मामी शबनम के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

कप्तान शुभमन गिल का एक और शतक, सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकार्ड हुआ ध्वस्त, इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखा 608 रनों लक्ष्य

इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हैबतपुर में किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस बात को लेकर मुकीम का उसकी पत्नी से झगड़ा होने लगा। मुकीम की पत्नी शबनम को साथ रखने का विरोध करने लगी। उधर, प्रेमिका शबनम भी प्रेमी पर अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाने लगी।

दोनों तरफ से घिरे मुकीम ने प्रेमिका शबनम को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने करीब 15 दिन पहले कुलेसरा स्थित निर्माण विहार कॉलोनी में किराये पर कमरा लिया। शुक्रवार को मुकीम और शबनम के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच मुकीम ने चाकू से गला रेतकर शबनम की हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

15 जुलाई से जनशताब्दी सहित 16 ट्रेन रद्द, सफर पर जाने से पहले जान लीजिये ट्रेनों की शिड्यूल

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में शबनम का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस ने तुरंत शबनम के परिजनों को दी। शबनम के परिजन मौके पर पहुंचे। शबनम के बेटे ने आरोपी मुकीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत मुकीम की तलाश शुरू की।

सेक्टर इकोटेक-3 पुलिस की टीम ने शनिवार की सुबह चौगानपुर गोलचक्कर के पास मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी मुकीम को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा और चाकू बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ सैंचूरी; 52 गेंदों पर शतक, 78 गेंदों पर 143 रन ठोंके 13 चौके 10 छक्के लगाए

पुलिस के मुताबिक, मुकीम और शबनम पिछले आठ साल से रिलेशनशिप में थे। मुकीम के चार और शबनम के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि करीब आठ साल पहले शबनम को उसके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद से दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए। दोनों अपने बच्चों को छोड़कर एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन अब दोनों के बच्चे इस बात का विरोध करने लगे।

परिवार में लगातार विरोध होने की वजह से मुकीम ने शबनम को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा, ”प्रेमिका का कत्ल करने वाले आरोपी को छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। पत्नी और बच्चों के विरोध करने पर आरोपी ने प्रेमिका का कत्ल किया था। मामले की जांच की जा रही है।”

समर कैंप में 45 मिनट में 26 फीट भरा पानी…इस तरह बह गई 25 लड़कियां…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now