रांची सहित 9 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2025

रांची में आज भी छाएं रहेंगे बादल, बारिश के आसार, झारखंड में अब सामान्य से सिर्फ 10 प्रतिशत वर्षा

रांचीः मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में नौ जुलाई तक गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार कोद राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसमें राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा शामिल है। इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
वहीं पांच जुलाई को भी गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका जिला में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। छह को रांची सहित हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडराम, देवघर, जामताड़ा, दुमका में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। इन जिलो में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में चलेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश चाईबासा में 70 मिमी रिकार्ड किया गया। जबकि गुरूवार कसे सबसे अधिक बोकारो में 30 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। रांची में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई, जबकि जमशेदपुर में आठ मिमी, मेदिनीनगर में छह मिमी, चाईबासा में छह मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने नौ जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। रांची में बादल छाएं रहेंगे, बीच-बीच में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

See also  बोकारो में हत्या के बाद गर्म हो गए सांसद ढुल्लू महतो, SP को फोन पर खूब हड़काया, DGP से कर दी शिकायत

’24 घंटे के अंदर मार डालूंगा’, झारखंड के मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी

राज्य में एक जून से अब तक 389.2 मिमी बारिश हो गयी है, जबकि सामान्य वर्षापात 216 मिमी है। यानि राज्य में 80 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है। इस दौरान रांची में 650.9 मिमी बारिश हो गयी है, जबकि यहां सामान्य वर्षापात 225.1 मिमी है, यानि रांची में 189 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है। देवघर में 33 प्रतिशत, गढ़वा में पांच प्रतिशत, गोड्डा में 24 प्रतिशत, पाकुड़ में 14 प्रतिशत, साहिबगंज में 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now