’24 घंटे के अंदर मार डालूंगा’, झारखंड के मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2025

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, छठ पूजा के बाद आंदोलन करने का एलान

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी को गुरुवार को देर रात जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में इरफान अंसारी ने बताया कि मोबाइल पर फोन करने वाले शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दे दी है। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद वो जांच करने में जुट गई है।

डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, धमकी देनेवाले ने उन्हें कॉल करके अपशब्द भी कहे। कॉल करने वाले ने मंत्री को कहा कि वह उन्हें 24 घंटे के भीतर मार डालेगा। जिस फोन नंबर से धमकी दी गई, वह नंबर इरफान अंसारी ने वरीय अधिकारियों को दे दी है। जानकारी के अनुसार डॉ. इरफान अंसारी अभी नई दिल्ली में हैं। वे अपने सहयोगी मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उनके स्वास्थ्य का हाल लेने दिल्ली गए हुए हैं। इस दौरान उन्हें किसी ने धमकी देते हुए कॉल की और अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया है।

See also  क्या सचमुच में 'अमूल गर्ल' है 'बेबीडॉल आर्ची' असम की अर्चिता फुकन ने इंटरनेट पर क्यों मचा दी सनसनी

शर्मनाक! मां के साथ घूमने गई थी हिमाचल, रात में कमरे में घुस गया होटल मालिक और फिर…

इस घटना की जानकारी देते हुए डॉ. अंसारी ने बताया कि गुरुवार को उनका फोन बजा। जब उन्होंने रिसीव किया तो उधर से एक शख्स धमकी देते हुए मुझे अल्टीमेटम दिया। अल्टीमेटम देते हुए शख्स ने मुझे 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी दिया और अपशब्द भी कहे। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले की जानकारी और कॉल करने वाले का नंबर दे दिया गया है। अब पुलिस इस मामले की जांच करने के बाद आरोपी पर कार्रवाई करेगी।

कौन हैं इरफान अंसारी

इरफान अंसारी झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। साल 2014 से लेकर वो लगातार इस सीट पर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। साल 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में भी इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की। यहां से जीत दर्ज करने के बाद जब झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो इरफान को कांग्रेस कोटे से स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

See also  बिहार में अपराधी को पकड़ने गए ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीट-पीट कर हत्या की आशंका

भाजपा को मिल सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में हैं ये 3 नाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now