पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

पटनाः राजधानी पटना के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले पीजी छात्र के खिलाफ उसके एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया है कि लिव-इन-पार्टनर के रूप में रहते हुए युवक ने उसका शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपी छात्र की पहचान सीराज नामक युवक के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार है।

थाना में पुलिस ने नहीं सुनी आबरू बचाने की गुहार, बिहार में बेटी ने दे दी जान; मचा बवाल
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित महिला थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS)की धारा 69 के तहत केस दर्ज कर लिया है।पटना सिटी के DSP अतुलेश झा ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह चार साल से सीराज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन कुछ दिन पहले उसे पता चला कि आरोपी ने किसी और युवती से शादी कर ली है।

मां-बेटे ने मिलकर किया कांड, चुपके से बेच दी भारतीय वायुसेना की जमीन, 28 साल बाद खुलासा
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर युवती को झांसे में लिया था, लेकिन पुलिस अधिकारी अतुलेश झा ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पीड़िता को आरोपी का असली नाम जल्द ही पता चल गया था और इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं था।

- Advertisement -
LD-advertisement

प्यार किया तो डरना कैसा! अनुष्का के घर पहुंच तेज प्रताप ने रिश्तों को दी और मजबूती…कहा पारिवारिक मुलाकात है
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अगर वह पुलिस के सामने पेश नहीं होता, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और तेज की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि वो पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

- Advertisement -
royal-soler-new
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now