ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी का मामला, ED ने कई इंजीनियरों को भेजा समन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2026

चेशायर होम जमीन घोटालाः ED ने धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई को जारी किया समन

रांचीः झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी के मामले को लेकर ईडी एक बार फिर से रेस हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने विभाग के दर्जन भर इंजीनियरों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इन इंजीनियरों को अलग-अलग तारीख में रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी की रकम की मनी लाउंड्रिंग के आरोप में 22 के खिलाफ पीएमएलए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।

मंईयां योजना की लाभुकों को रोजगार के लिए 20 हजार का लोन, महिला दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजना का कर सकते हैं शुभारंभ
जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने ग्रामीण विकास विभाग में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान कमीशन वसूली के पूरे चेन पर कार्रवाई के मकसद से आगे की जांच शुरू की है। इस दौरान विभाग से संबंधित दर्जन भर इंजीनियरों को समन जारी किया गया है। इसमें कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता शामिल है। कमीशनखोरी का ये रैकेट ठेकेदारों से वसूली के बाद बड़े अधिकारियों तक मोटी रकम पहुंचाता है ईडी इसी की जांच में लगी है।

See also  मुजफ्फरपुर में महावीर झंडा जुलूस के दौरान हिंसक झड़प,पत्थरबाजी और आगजनी में कई पुलिसकर्मी समेत 24 लोग घायल

अलकतरा घोटाला में पूर्व मंत्री इलियास हुसैन सहित 17 हुए बरी, CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला
जांच के दौरान विभाग के तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल, करीबी जहांगीर आलम, मुख्य अभियंता बिरेंद्र राम, आलोक रंजन समेत अन्य को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की सूची में संजीव लाल की पत्नी रीता लाल, बिरेंद्र राम की पत्नी राजकुमारी, पिता गेंदा राम सहित मामले से जुड़े सीए और हवाला करोबारी शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now