बिहार में घर में घुसकर नाबालिग से गैंगरेप, बेहोश होने तक करते रहे दरिंदगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2025

बिहार में महादलित युवती से गैंगरेप, लखनऊ में इलाज कराकर लौटने के दौरान हुई दरिंदगी

गयाः जिले के सिंधुगढ़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की जब घर में अकेली थी और सो रही थी उस समय तीन आरोपी घर में घुसे और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग बेटी ने मां पर लगाया यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप, कहा-देती हैं सेक्स करने की ट्रेनिंग
इस दौरान पीड़ित बार-बार गुहार लगाती रही, छोड़ देने की अपील करती रही लेकिन आरोपियों को रहम नहीं आई। जब तक वो बेहोश नहीं हो गई तब तक उसके साथ दरिंदगी होती रही। घटना के बाद पीड़ित को जब होश आया तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने सिंधुगढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

झारखंड में शादी के 20 दिन बाद पति को छोड़कर पत्नी फरार, गहने और कैश ले गई साथ
ग्रामीणों के अनुसार, पीड़िता नाबालिग है और घटना के समय घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है, और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

See also  बिहार के नौलखा मंदिर में लूट, मुख्य पुजारी का बेटा और भतीजा हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

RCB के क्रिकेटर यश दयाल की बढ़ी मुसीबत, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
शिकायत मिलते ही सिंधुगढ़ थाना पुलिस हरकत में आई और विशेष टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now