केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन के काफिले पर हमला, विधायक ज्याति मांझी के साथ बदसलूकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन के काफिले पर हमला, विधायक ज्याति मांझी के साथ बदसलूकी

गयाजीः मोहनपुर प्रखंड में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमले का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि पहले उनको रोका गया और फिर अचानक हमला कर दिया। उनके साथ गाली-गलौज, बदसलूकी की गई। साथ ही उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई भी की गई। इस दौरान खुद को असुरक्षित महसूस कर रही विधायक ज्योति देवी अपने स्कॉर्पियो वाहन में ही बैठी रही।
हम विधायक के काफिले पर हमला: स्थानीय ग्रामीणों की मदद से विधायक, उनके बॉडीगार्ड और समर्थकों को सुरक्षित वहां से निकाला गया। ज्योति देवी बिहार के गया जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। ज्योति देवी का कहना है कि चुनाव के समय से ही उन पर हमले हो रहे हैं। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस मामले को लेकर मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत की गई है। वही, इस संबंध में बोधगया एसडीपीओ अमित जायसवाल ने बताया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

See also  बक्सर MLC उपचुनाव में वोटिंग के दौरान हंगामा; मजिस्ट्रेट से भिड़े RJD समर्थक

26715464 a
क्या है पूरा मामला
विधायक के अनुसार,नदी पार करने के बाद कच्चे रास्ते में एक सवारी गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा कर रास्ता रोक दिया गया। जब सुरक्षाकर्मियों ने रास्ता हटाने को कहा तो 15 से 20 लोग उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आए।
विधायक ने लगाया गंभीर आरोप
विधायक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ने की कोशिश की। गनीमत रही कि विधायक गाड़ी से नीचे नहीं उतरीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बोधगया डीएसपी का बयान
घटना का वीडियो भी सामने आया है। विधायक ने मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं बोधगया डीएसपी सौरव जायसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now