RCB के क्रिकेटर यश दयाल की बढ़ी मुसीबत, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2025

RCB के क्रिकेटर यश दयाल की बढ़ी मुसीबत, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

डेस्कः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें बढ़ गई है। आरसीबी के तेज गेंदबाज पर शादी का झांसा देकर पांच सालों तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने नामी क्रिकेटर पर शादी का झांसा देकर उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

GuieKlAaoAI0WTO

झारखंड में शादी के 20 दिन बाद पति को छोड़कर पत्नी फरार, गहने और कैश ले गई साथ
पीड़िता का कहना है कि इस क्रिकेटर के साथ वह पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी।उसने शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक शोषण किया। अपने परिवार से उनकी बहू के रूप में मिलवाया। उन्हें आर्थिक रूप से भी अपने ऊपर निर्भर कर दिया। कछ समय पहले पता चला कि क्रिकेटर के कई अन्य युवती से भी संबंध हैं। उन्हें भी इसी तरह प्रलोभन दिया है। पीड़िता ने कहा कि उन्होंने महिला हेल्पलाइन पर भी कॉल की। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दी।

See also  बार-बार ससुराल आता था दामाद, बिगड़ गई ससुर की नियत, प्रेग्नेंट बेटी को दिया ऐसा धोखा!

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर न्यूड हो गई गर्लफ्रेंड, वीडियो कॉल पर पार कर दी अश्लीलता की हदें
शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायत करते हुए कहा कि अभी तक उनके मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता की लिखित शिकायत में क्रिकेटर का नाम नहीं लिखा है। हालांकि एक्स पर उन्होंने क्रिकेटर के साथ अपना एक फोटो भी डाल रखा है।

ईशान किशन ने विदेश में भोजपुरी गाने पर किया डांस, रिक्शे पर सवारी कर मचाय धमाल
वहीं पुलिस की माने तो शिकायत के आधार पर पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। क्रिकेटर को भी बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि 21 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली थी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now