जमशेदपुर के पोटका में भारी बारिश से डूब गया पूरा स्कूल, बच्चों ने छत पर भींगते हुए गुजारी रात, देखिये रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2025

डेस्कः झारखंड में मानसून अपने रंग में है। रांची से लेकर पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में लगातार बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई। सिंहभूम इलाके से बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की लगातार खबरें आ रही है। जलजमाव से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। जमशेदपुर,घाटशिला और बहरागोड़ा में जलजमाव से ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

GumdIWPacAEzKEm

रांची समेत पांच जिलों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सड़क से लेकर स्कूल तक पानी ही पानी है। पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में एक आवासीय विद्यालय में भारी बारिश के बाद चारों तरफ पानी भर गया। स्कूल में फंसे 162 बच्चे को रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन की टीम को आना पड़ा।जमशेदपुर के पोटका में कोवली थाना क्षेत्र स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय में भारी बारिश से गुदरा नदी के जलस्तर में आए उफान के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे विद्यालय में रह रहे 162 बच्चे फंस गए।जब स्कूल डूबा तो विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी, तो प्रशासन ने बच्चों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।लबालब भरे पानी में लाइन लगाकर रस्सी के सहारे बच्चों को निकाला गया।

See also  जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, तीन राउंट चली गोली, दुकानदार को पीटा, देखिये CCTV  फुटेज

68612146682cd 162 children trapped in heavy rain 2919308 16x9 1

रांची के थाने में दो पुलिसकर्मियों बीच मारपीट, ASI ने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP को लिखी चिट्ठी
इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार रात को भारी बारिश के कारण स्कूल परिसर पानी से पूरी तरह लबालब हो गया था। पानी भर जाने का कारण छात्रों को ऊपर के फ्लोर पर जाना पड़ा था। ऊपरी फ्लोर पर रात बिताने के दौरान इसकी सूचना प्रशासन को दी गई थी।आवासीय स्कूल के 162 छात्रों को रातभर छत पर भीगते हुए रात गुजारनी पड़ी। सुबह राहत-बचाव कार्य शुरू हुआ तो सबको बचाया गया।

झारखंड में ग्राम प्रधान की घर में घुसकर हत्या, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर मार दी गोली
कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि बारिश के कारण एक मंजिला आवासीय विद्यालय की इमारत पूरी तरह से जलमग्न हो गई थी। जिसके कारण प्रशासन को बुलाना पड़ा था। अब स्कूल को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है और उसमें पढ़ रहे छात्रों को उनके घर वापस भेज दिया गया है।NDRF और ग्रामीणों की मदद से रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चला और पानी के बीच एक एक करके बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाला गया।

See also  जमशेदपुर में महावीर झंडा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आये कई लोग



WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now