वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने गुरुवार को एक विस्मयकारी वीडियो जारी किया है, जिसमें 30,000 पाउंड वजनी ‘बंकर बस्टर’ बम यानी GBU-57 MOP (Massive Ordnance Penetrator) की ताकत को दिखाया गया है। ये वही बम हैं जिनका इस्तेमाल हाल ही में ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए किया गया था।
पेंटागन ने जारी किया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि बम तेज रफ्तार से जमीन में धंसता है और कुछ ही सेकंड में भारी धूल का गुबार उड़ता है। इसके बाद एक सुरंग जैसी संरचना में भीषण आग का गोला फूटता है, जो विस्फोट की तीव्रता को दर्शाता है।
इस खतरनाक हमले को अंजाम देने वाले अमेरिकी पायलटों ने बताया कि “यह अब तक की सबसे तेज और चमकदार विस्फोट था। यह मानो दिन की रोशनी जैसा लग रहा था।”
22 जून को ईरान के कथित न्यूक्लियर ठीकानों पर अमेरिकी हमलों का वीडियो जारी किया गया। पेंटागन का दावा है कि इस तरह ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को नुकसान पहुंचाया गया है । #PENTAGON #IranIsraelConflict pic.twitter.com/k01ebNm3Uc
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 26, 2025

MOP की ताकत दिखाई
संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल डैन केन ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया, “यह कोई सामान्य बम नहीं है जो सतह पर गड्ढा बनाता है। GBU-57 को खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह जमीन के भीतर गहराई तक जाकर लक्ष्य को नष्ट करे।”

क्या है MOP बम?
GBU-57 MOP एक सुपर-हैवी गाइडेड बम है, जिसका वजन करीब 13,600 किलोग्राम (30,000 पाउंड) होता है।
इसे भूमिगत संरचनाओं और बंकरों को निशाना बनाने के लिए बनाया गया है।
यह बम जमीन के कई मीटर नीचे जाकर विस्फोट करता है और भारी सुरक्षा वाले ठिकानों को ध्वस्त करने में सक्षम है।




