लोहरदगाः जिले के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
हजारीबाग में अपराधियों के हौसले बुलंद, बीच सड़क पर दो लोगों को मारी गोली
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान निखिल मुंडा और सुनील सांगा के रूप में की गई है। ये दोनों PLFI के सब ज़ोनल कमांडर राजेश यादव के निर्देश पर काम कर रहे थे। इन पर लावागाई नदी पर निर्माणाधीन पुल में लगी एक ट्रैक्टर और फ्यूरी कंक्रीट मिक्सर मशीन को आग लगाने का आरोप है।
रांची के सिल्ली में एक घर में घुसा बाघ, गांव में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद घटनास्थल पर PLFI के नाम से एक चेतावनी पर्चा छोड़ा गया था, जिसमें लिखा था — “संगठन की बात नहीं मानने का अंजाम यही होगा। जो ठेकेदार संगठन से बिना मैनेज किए काम करेंगे, उनका अंजाम और भी बुरा होगा। संगठन फौजी कार्रवाई करेगा।”पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ जारी है और इनके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।




