डेस्कः बिहार के सारण जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे एक थाना प्रभारी का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। वायरल वीडियो में मेकर थाने के SHO संग्राम कुमार सिंह कथित तौर पर राहत लेने पहुंचे लोगों की ओर पिस्तौल ताने नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SHO को सस्पेंड कर दिया।

बाढ़ पीड़ितों को जूता दिखाया, फिर हनक से तान दिया पिस्तौल!
जैसा मुख्यमंत्री, वैसा ही संतरी!
ट्रिगर हैप्पी @bihar_police पर कोई लगाम नहीं!बाढ़ राहत सामाग्री वितरण के लिए सभी लोगों को पंक्ति में लगाया गया था, कुछ लोग पंक्ति से हटकर राशन लेने के लिए आगे बढ़े ही थे कि मकेर थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने पहले जूता दिखाया और फिर गन निकालकर बाढ़ पीड़ितों पर तानने लगे!
साथ में RO नवीण कुमार भी मौजूद थे!
इतना अहंकार और हनक कहां से आता है? कोई AK-47 से गोली चलाता है, कोई पिस्तौल तान देता है तो कोई फरियादी महिला को ही हमबिस्तर होने के लिए दबाव डालने लगता है!
BJP JDU के नेता हों, बिहार के अधिकारी हों या बिहार पुलिस, आम नागरिकों को ये लोग कीड़ा मकोड़ा समझते हैं!
@yadavtejashwi #RJD
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 4, 2026
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय लोगों के अनुसार रेवा घाट के पास गंडक नदी के बांध पर बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री बांटी जा रही थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे और भीड़ में कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी।
लोगों को शांत कराने पहुंचे थे थानाध्यक्ष
स्थिति बिगड़ने पर थाना अध्यक्ष संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की।कुछ लोगों ने राशन वाली पिकअप पर चढ़कर सामग्री छीनने की कोशिश की, जिसके बाद थाना अध्यक्ष खुद गाड़ी पर चढ़ गए और समझाने लगे।
उपद्रवियों को रोकने के लिए निकाली पिस्टल
भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर कथित गलत टिप्पणियां की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ को काबू में रखने और उपद्रवियों को रोकने के उद्देश्य से थाना अध्यक्ष ने अपनी पिस्टल निकाल ली। वायरल वीडियो में हथियार निकालकर तानने का दृश्य स्पष्ट रूप से दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में मकेर थानाध्यक्ष निलंबित
#IPRD_Bihar #BiharHomeDept #BiharPolice #IPRDBihar #SaranPolice @SaranPolice @IPRDBihar @bihar_police @BiharHomeDept https://t.co/TonAfwa6vx— SARAN POLICE (@SaranPolice) October 4, 2026
थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा शुरू हो गई। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच चल रही है और वीडियो तथा मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।





