रांची के सिल्ली में एक घर में घुसा बाघ, गांव में मची अफरा-तफरी

रांची के सिल्ली में एक घर में घुसा बाघ, गांव में मची अफरा-तफरी

रांचीः सिल्ली प्रखंड स्थित मारदू गांव में बुधवार की सुबह अचानक एक घर में बाघ घुस आया। गांव के लोगों ने एक बाघ जैसे बड़े जानवर को गांव में घुमते देखा। इसके थोड़ी ही देर बाद बाघ भोजन की तलाश में पुरंदर महतो के घर में घुस गया।

ढुलू महतो को आया गुस्सा, कंपनी के GM को धमकाया, कहा-‘मारकर मुंह फोड़ देंगे’, पुलिस अधिकारी देखते रहे तमाशा
बाघ के घर में घुसने के बाद पुरंदर महतो ने समझदारी दिखाई और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। अच्छा संयोग ये था कि उस समय उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था। इस बाद तत्काल सिल्ली थाना पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। गांव के एक घर में बाघ घुसने की सूचना के बाद पुरंदर महतो के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ गया निहत्था युवक, जान पर खेलकर दिखाई बहादुरी
गांव में बाघ घुमने की सूचना के बाद मारदू गांव में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव के कई लोगों ने बुधवार के अहले सुबह बाघ जैसे जानवर को गांव में घुमते देखा था इसके बाद पुरंदर महतो के घर में उस जानवर के घुसने की सूचना से दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि पुरंदर महतो बकरी को लेकर जैसे ही घर के बाहर निकले उनके घर के अंदर भोजन की तलाश में आया बाघ घुस गया। वन विभाग की टीम को सूचना देने के बाद अब बाघ को कमरे से बाहर निकालने की तैयारी हो रही है।

See also  हनीमून की रात दूल्हा-दुल्हन ने रिकॉर्ड किया रोमांटिक वीडियो, सुबह हो गया वायरल, लोग बोले- पत्नी तो...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now