रांचीः राजधानी रांची के हिनू स्थित HDFC बैंक के ऊपर अचानक आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।






