पटनाः राजधानी पटना में 15 साल की नाबालिग लड़की से होटल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पटना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार स्कूली छात्रों को गिरफ्तार किया है।सभी आरोपी कक्षा आठ के छात्र बताये जा रहे है।
खान सर की पार्टी में 16 साल के लड़के की डाइट देखकर सब हैरान, 25 मछली का मुडा, 30 लेग पीस और 70 रोटी..
पटना में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में कुछ मीडिया रिपोट्स का दावा है कि पीड़ित लड़की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि लड़की की पहचान इंस्टग्राम पर एक लड़के से हुई थी। धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर इनके बीच बातचीत शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस लड़के से लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी उसने अपने अन्य दोस्तों से लड़की को मिलवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक महीने पहले लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने दीपनगर गई थी। कहा जा रहा है कि यहां लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
बिहार में मुखिया के भाई और वार्ड सदस्य की हत्या, दो जिलों में मर्डर से फैली सनसनी
अब लड़की का आरोप है कि इसके बाद मंगलवार को लड़का उसे लेकर बाइपास के पास स्थित एक होटल में लेकर गया था। लड़की का कहना है कि यहां उसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया है। इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। बहरहाल इस मामले में पुलिस लड़की के आरोपों को लेकर अभी जांच-पड़ताल कर रही है।




