बिहार में मुखिया के भाई और वार्ड सदस्य की हत्या, दो जिलों में मर्डर से फैली सनसनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

बिहार में मुखिया के भाई और वार्ड सदस्य की हत्या, दो जिलों में मर्डर से फैली सनसनी

डेस्कः बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है, बेलगाम अपराधी एक के बाद एक बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। मुंगेर में अपराधियों ने मंगलवार देर रात वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं औरंगाबाद में भी बदमाशों ने मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

पटना-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज झटकों के बाद मचा हड़कंप, लैंडिंग से पहले टला बड़ा हादसा
मंगलवार देर रात मुंगेर वार्ड सदस्य परमजीत नल जल योजना के टंकी का मोटर चालू कर पैदज ही घर जा रहे थे उसी दौरान अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

पटना में एक बार फिर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, थार चालक हुआ फरार
इस घटना में मृतक वार्ड सदस्य परमजीत के चचेरे भाई जयप्रकाश ने बताया कि जहां पर हत्या हुई है, वहां पर साप्ताहिक हटिया (बाजार) भी लगता है, जिसके कारण बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकले। परमजीत की शादी दो महीने पहले ही भागलपुर जिले के घोघा में हुई थी।

See also  RJD नेता संतोष कुमार जायसवाल NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार, परीक्षा पास कराने के नाम पर लेता था 20-30 लाख रुपया

बिहार में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी फायरिंग कर किया घायल
वहीं दूसरी ओर औरंगाबाद नबीनगर प्रखंड स्थित बेलाई पंचायत में मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक वाराणसी से घर लौट रहा था उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। मृतक की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के बरवाना गांव के 31 वर्षीय प्रियांशु सिंह के रूप में हुई है। प्रियांशु सिंह बेलाई पंचायत के मुखिया अमरीश प्रधान का चचेरा भाई था। वह बनारस से इंटरसिटी ट्रेन से लौटने के क्रम में नबीनगर रेलवे स्टेशन पर उतरा था, जहां से उसने अपने गांव के ही सोनू और अंकित को बाइक लेकर स्टेशन बुलाया था।

मौत से पहले तैयार हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिहार में स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा
तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बाइक प्रियांशु ही चला रहा था। जैसे ही वो नबीनगर रेलवे स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लेम्बोखाप गांव के पास पहुंचे, तभी दूसरी बाइक पर सवार अपराधियों ने प्रियांशु की बाइक को रुकवाया और देवराज बिगहा गांव का पता पूछा। मृतक प्रियांशु गांव का पता बता ही रहा था कि अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने 7 से 8 राउंड फायरिंग की है, जिसमें चार गोली प्रियांशु के सिर में लगी। घटना के बाद सोनू और अंकित नाम के युवक ने परिजनों और अन्य लोगों को घटना के संबंध में बताया।

See also  चिराग पासवान के सांसद का कुत्ता हुआ गायब, दो दिनों के बाद ऐसे किया गया बरामद, पप्पू यादव ने ऐसे ली चुटकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now