पटनाः मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 46 एजेंडों पर मुहर लगी। जिसमें राज्य की हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण भी शामिल है। इस योजना पर 40 अरब 26 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा। साथ ही वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को 400 से 1100 रुपए करने का फैसला लिया गया।

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के नेता की हत्या, अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला
कैबिनेट में सबसे बड़ा फैसला हर पंचायत में विवाह भवन का निर्माण है। जिसके लिए सरकार ने 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। नीतीश कैबिनेट ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए करीब 8000 पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराने का फैसला लिया है। इसके अलावा जीविका द्वारा संपोषित ‘दीदी की रसोई’ में 40 रुपए की जगह 20 में थाली मिलेगी। 20 रुपए प्रति थाली की क्षतिपूर्ति राज्य सरकार की तरफ से जीविका को उपलब्ध कराई जाएगी।

बोकारो के ज्वेलरी शॉप में 5 करोड़ों की लूट के बाद अपराधी बिहार भागे, STF ने 24 घंटे के अंदर ऐसे दबोचा
राज्य सरकार ने ये भी फैसला किया है कि अगर कोई निजी बस ऑपरेटर अन्तरराज्यीय मार्गों के लिए नई एसी बस खरीदेगा, तो सरकार उसे हर बस पर 20 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देगी। 150 बसों के लिए कुल 30 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। साथ ही योजना को सही तरीके से चलाने के लिए 60 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च करने की मंजूरी भी दी गई है। कुल खर्च 30.60 करोड़ रुपए होगा।






