बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के नेता की हत्या, अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के नेता की हत्या, अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला

डेस्कः बिहार के सहरसा में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के नेता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। सलखुआ प्रखंड में एलजेपी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार यादव के बेटे राकेश कुमार की पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई।

बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सोमवार की शाम अपराधियों ने सलखुआ थाना क्षेत्र के डीह टोला वार्ड नंबर-10 में अपराधियों ने पीट-पीट कर राकेश कुमार की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह हत्या एक पुराने जमीन विवाद को लेकर की गई, जिसमें पड़ोसियों ने रंजिशन हमला कर राकेश की जान ले ली।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेल, आप और हम पार्टी का RJD में हुआ विलय
राकेश हैदराबाद की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था और हाल ही में छुट्टी लेकर गांव लौटा था। इसी साल उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सोमवार शाम जब वह घर पर अकेला था, तभी कपूरचंद यादव और उसके साथियों ने उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी मां रंभा देवी (60) को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

See also  ट्रंप के पास नहीं है टैरिफ लगाने का अधिकार, US की अदालत ने फटकारा; भड़क गए राष्ट्रपति

बोकारो के चास में बड़ी लूट, आस्था ज्वेलर्स में 10 मिनट में लूट लिये 5 करोड़
पिता अरुण यादव ने बताया कि पड़ोसी कपूरचंद यादव के साथ उनका वर्षों पुराना खेत और मकान निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। थाने में दोनों पक्षों की शिकायत भी दर्ज है। कुछ समय पहले पंचायत में समझौता भी कराया गया था, लेकिन रंजिश बनी रही। सोमवार को जब अरुण यादव गांव में नहीं थे, तो आरोपियों ने इस मौके का फायदा उठाया और जानलेवा हमला कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now