बिहार में बिल्डर का कारनामाः बिना नक्शा पास कराए खोदवाया 30 फीट गड्ढ़ा, कई घरों की नींव हिल गई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

पटनाः राजधानी पटना के व्यस्तम बोरिंग रोड़ चौराहे के पास शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब बिल्डर द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बिना नक्शा पास कराए 30 फीट का गड्ढ़ा खोदवा दिया। गड्ढ़े के कारण कई घरों की नींव हिल गई और खतरा पैदा हो गया।

भतीजा पर आया चाची का दिल, बेटी और पति के सामने प्रेमी से कर ली शादी
अपनी जान पर खतरा मंडराता देख स्थानीय लोगों ने देर रात जिले के जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम को फोन पर दी। डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही एडीएम आपदा प्रबंधन एवं एनडीआरएफ की टीम को भेजा। सुरक्षात्मक कार्रवाई की गई। एहतियातन घरों को खाली कराया गया।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के पास मिली प्रतिबंधित ग्लाक पिस्टल, सरकार ने मांगी वापस, कांग्रेस नेता ने कहा-वो झारखंड से हैं बाहर
रविवार की सुबह में स्वयं जिलाधिकारी भी हालात का जायजा लेने पहुंचे। मामले की जांच के लिए उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। डीएम ने कहा है कि प्रविधानों का उल्लंघन सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे उन्हें दूरभाष पर सूचना मिली कि बोरिंग रोड चौराहा स्थित एक बड़ी मिठाई दुकान के पास बिल्डर ने बड़ा गड्ढ़ा करवा दिया है। इससे आसपास के घरों पर खतरा है। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन के एडीएम डीपी शाही एवं एनडीआरएफ टीम को तुरत स्थल पर भेजा। सुरक्षा के मद्देनजर इन लोगों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

See also  बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म हुए जमा; 65 लाख वोटरों के कटेंगे नाम

GuBlpZTWEAAInfR

नाबालिग से कराया जा रहा था गंदा काम, होटल में जबरन भेजा जाता था, गुमशुदा की तलाश में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे स्वयं जिलाधिकारी भी पहुंचे। वहां की स्थिति का मुआयना करने के साथ स्थानीय लोगों से भी बात की। लोगों ने कहा कि बिल्डर ने दो-तीन घरों से सटाकर बड़ा गड्ढ़ा कर दिया है। उसमें पानी भर गया है। इससे आसपास के घरों पर खतरा हो गया है।

GuBlpVmW8AAbpgU

‘मेरी पत्नी को अफसर ने वश में कर लिया’, महिला सिपाही के पति ने CM से लगाई गुहार; जांच का आदेश
जिलाधिकारी ने बताया कि इन मकानों में रहने वाले लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे। सुरक्षा दृष्टिकोण से घरों को खाली कराया गया है। भवनों को गिरने से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के क्रम में आसपास के अन्य मकानों एवं दुकानों को भी चिह्नित कर खाली करने का निर्देश दिया गया है। उस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।

See also  विधायक और RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार पर FIR दर्ज, थाना प्रभारी ने धमकी देने का लगाया आरोप

बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट, पूरे राज्य में दिखेगा मानसून का असर
तीन सदस्यीय टीम, जांच रिपोर्ट पर प्राथमिकी
जिलाधिकारी ने कहा कि तत्काल तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। अपर जिला दंडाधिकारी (आपदा प्रबंधन), अपर नगर आयुक्त तथा सदर डीसीएलआर रखे गए हैं। समिति को इस तथ्य की जांच करने का निर्देश दिया गया है कि बिल्डर ने बिल्डिंग बायलाज, आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत प्रविधानों का पालन किया गया है अथवा नहीं।उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में बिल्डर पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते हुए अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति अन्य स्थानों पर उत्पन्न नहीं हो इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारियों को अनुश्रवण की जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now