रांची के रिटायर अधिकारी को 11 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, ट्राई अधिकारी बन ठगे 2.27 करोड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2025

Cyber crime

Digital Arrest: रांची के बरियातू निवासी सेवानिवृत्त कोयला कंपनी के अधिकारी को 11 दिन डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगी की राशि में उनकी पत्नी के नाम जमा राशि भी है। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत सीआईडी के साइबर थाने और साइबर क्राइम कंट्रोल नंबर 1930 पर की है। साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिकी में भुक्तभोगी ने कहा है कि 10 दिसंबर 2024 को उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अनजान कॉल आया। उधर से फोन करने वाले ने अपना नाम अभिराज शुक्ला बताया। कहा कि वह ट्राई का अधिकारी है। इसके बाद जनता को अवैध विज्ञापन और भ्रामक संदेश भेजने की कंप्लेन मिलने की बात कहकर झांसे में लिया।

उन्हें अपने गिरोह के साथियों से वीडियो कॉल के जरिए जोड़ मानसिक रूप से तोड़ दिया। साथ ही मोबाइल कैमरे के सामने रहते हुए 10 दिसंबर से 20 दिसंबर के दौरान आठ बार में अलग-अलग बैंक खाते में 2.27 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए।

See also  बीवी-बच्चे के खर्च से बचने के लिए खुद को बताया बेरोजगार, RTI में सच सामने आया तो कोर्ट भी हैरान

प्रेमी के सुसाइड पर महिला की खूंटे से बांधकर पिटाई, पंचायत ने सुनाया था अलग रहने का फैसला

इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी, जिसने अपना नाम पूनम गुप्ता बताया और यह भी कहा कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच की अधिकारी है। भुक्तभोगी कोल अफसर ने यह भी बताया कि इस ठगी में उनकी जिंदगीभर की जमा पूंजी चली गई। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने ठग के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। बाद में उनके नंबर को ब्लॉक कर दिया गया।

ट्राई और आईपीएस बन किया डिजिटल अरेस्ट

पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि बीते 10 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके खिलाफ उनके रजिस्टर्ड नंबर और उनके लोकेशन (जो दिल्ली बताया गया था) पर कंप्लेन है। उस नंबर से जनता को अवैध विज्ञापन और भ्रामक संदेश भेजने का आरोप लगाया।

See also  Ranchi में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, रिंग रोड पर पड़ा रहा शव

मर जाना कबूल है, BPSC से माफी नहीं मांगेंगे, 2 साल जेल काट लेंगे; खान सर भी अड़ गए

पीड़ित ने जब उस नंबर और लोकेशन को गलत बताया तो उन्हें अरेस्ट करने की धमकी दी जाने लगी। पीड़ित को डरा देख ठग ने मदद का भरोसा दिलाते हुए साइबर क्राइम ब्रांच दिल्ली में फोन ट्रांसफर करने कि बात कही। क्राइम ब्रांच दिल्ली का अधिकारी बन पूनम गुप्ता ने पीड़ित को डराकर, घर में मोबाइल कैमरा के सामने रहने को कहा।

कब-कहां कितने पैसे किए ट्रांसफर

11 दिसंबर – 30 लाख – धीरज पांडे (बैंक ऑफ महाराष्ट्र)

 11 दिसंबर – 20 लाख – कमलेश चौधरी ( स्मॉल फाइनेंस बैंक)

 17 दिसंबर – 33 लाख – प्रदीप जमुलकर ( बैंक ऑफ महाराष्ट्र)

 17 दिसंबर – 35 लाख – पायल श्रीकांता (आरबीएल बैंक)

 17 दिसंबर – 30 लाख – परमार मेहुल (बैंक ऑफ महाराष्ट्र)

 18 दिसंबर – 33 लाख – योगेश श्रीकृष्णा (बैंक ऑफ महाराष्ट्र)

See also  Weather Report: अगले 4 से 5 दिन बिहार सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

 18 दिसंबर – 30 लाख – सुमित डे ( बैंक ऑफ महाराष्ट्र)

 18 दिसंबर – 16.50 लाख – थंगराज के (यूको बैंक)

महाकुंभ में एक और संत का फूटा गुस्सा, किस बात पर भड़के बाबा; VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now