‘मेरी पत्नी को अफसर ने वश में कर लिया’, महिला सिपाही के पति ने CM से लगाई गुहार; जांच का आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

prayagraj-DM-office

प्रयागराजः आबकारी विभाग के एक अधिकारी पर उनके अनुभाग में तैनात एक महिला सिपाही के पति ने गंभीर आरोप लगाया। पति ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को डाक से भेजा, डीएम ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को मजिस्ट्रेट से जांच कराने का निर्देश दिया।

19 जून को महिला के पति ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक पत्र सौंपा। जिसमें उसने लिखा है कि आबकारी मुख्यालय में तैनात एक अधिकारी ने उनकी सिपाही पत्नी को पद और पैसे का लालच दिखाकर अपने वश में कर रखा है।

पति के अनुसार पत्नी और अफसर की शिकायत उसने पहले आबकारी विभाग के आला अफसरों से करने का प्रयास किया था। लेकिन उसे किसी बड़े अफसर से मिलने नहीं दिया गया। यह भी कहा है कि उसकी पत्नी और अधिकारी के संबंधों की चर्चा पूरे मुख्यालय में है। अधिकारी उसे जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

See also  शारीरिक संबंध बनाने से इनकार पर चचेरी बहन की फावड़े से की हत्या, घर में ही दफनाया शव

गुरुग्राम की शिक्षिका का कांड, होटल ले जा छात्र से बनाती थी संबंध; टीचर अरेस्ट

इससे सिपाही के पति और घर वाले डरे हुए हैं और उनका परिवार बर्बादी की कगार पर है। पति द्वारा पत्र में अनुरोध किया गया है कि दोनों की पोस्टिंग अलग-अलग जिलों में कर दी जाए। जिससे दोनों एक दूसरे से न मिल सकें। ऐसा न होने पर वे आबकारी मुख्यालय गेट पर आत्महत्या भी कर लेगा। बताया जा रहा है कि इस पर यह संस्तुति कर दी गई है कि दोनों की पोस्टिंग 500 किलोमीटर की दूरी वाले जिले में हो।

प्रकरण सामने आने के बाद अब अधिकारी को सोमवार से लखनऊ में बैठने का आदेश दिया गया है। पिछले साल इसी विवाद के कारण पति और पत्नी के बीच मारपीट भी हुई थी। बताया जा रहा है कि पति ऐसे ही आरोप लगाकर कार्यालय पहुंचा और पत्नी को पीटा था।

बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट, पूरे राज्य में दिखेगा मानसून का असर

See also  जम्मू-कश्मीर के सीएम को पुलिस ने जबरन क्यों रोका ? दीवार क्यों फांद गए उमर अब्दुल्ला ? पढ़िए 13 जुलाई की कहानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now