नाबालिग से कराया जा रहा था गंदा काम, होटल में जबरन भेजा जाता था, गुमशुदा की तलाश में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

नाबालिग से कराया जा रहा था गंदा काम, होटल में जबरन भेजा जाता था, गुमशुदा की तलाश में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

डेस्कः गिरिडीह पुलिस को जानकारी मिली कि भंडारीडीह में एक कमरे में अनैतिक काम हो रहा है। पुलिस वहां पहुंची तो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को बचाने का काम किया।उनमें एक धनबाद जिले के जोरापोखर थाना क्षेत्र की है तो दूसरी गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके की. पुलिस ने इस मामले में धंधे चला रही एक महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार भी किया है। यह सफलता मुफ्फसिल थाना पुलिस को मिली है।

पहले नाबालिग बेटे की तय कराई शादी, फिर होने वाली बहू से ससुर शकील ने खुद कर लिया निकाह
दरअसल, मुफ्फसिल थाना इलाके के एक गांव की 15 साल की एक लड़की गायब हो गई थी। अप्रैल माह में लड़की की गुमशुदगी की जानकारी परिजनों ने थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को दी। सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और छानबीन की गई। जिसमें पता चला कि लड़की घर से निकलने के बाद एक ऑटो पर सवार होकर धनबाद की तरफ गई थी। पुलिस काफी खोजबीन की लेकिन लड़की का पता कुछ भी नहीं चला।

See also  उत्तराखंड के टनल और तमिलनाडु से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को हेमंत ने दी नई ज़िंदगी, अपने राज्य में मिली नौकरी, नहीं जाना पड़ेगा परदेस

हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स गोली कांड की उत्तम यादव ने ली जिम्मेदारी, छेड़खानी के मामले में जा चुका है जेल
ऐसे में मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।इस बीच गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने विशेष जांच दल का गठन किया। इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो की अगुवाई में गठित टीम में महिला थाना प्रभारी दीपमाला, सहायक अवर निरीक्षक चंदन तिवारी के अलावा टेक्निकल टीम को शामिल करते हुए छापेमारी शुरू की गई।

‘मेरी पत्नी को अफसर ने वश में कर लिया’, महिला सिपाही के पति ने CM से लगाई गुहार; जांच का आदेश
वहीं, टीम की मॉनिटरिग का जिम्मा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव को दिया गया। टीम छानबीन करते हुए उस ऑटो चालक तक पहुंची जो लड़की को लेकर गिरिडीह शहर से निकला था। ऑटो चालक से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि लड़की पचम्बा थाना इलाके के 28 नंबर के एक घर में है।

गुरुग्राम की शिक्षिका का कांड, होटल ले जा छात्र से बनाती थी संबंध; टीचर अरेस्ट
इस सूचना के बाद पुलिस की टीम 28 नंबर पहुंची और यहां से अप्रैल में लापता लड़की के साथ धनबाद की लड़की को बरामद करते हुए पिंकी ऊर्फ नीतू देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया। इसके अलावा ऑटो चालक इरफ़ान को भी गिरफ्त में लिया गया।दोनों से पूछताछ की गई तो पुलिस भौचक्क रह गई।पूछताछ में गिरफ्तार नीतू और इरफान ने बताया कि वे लोग गरीब और जरूरतमंद लड़कियों को टारगेट करते हैं। लड़कियों को काम दिलवाने के नाम पर झांसे में लेते हैं। बरामद लड़कियों को भी कैटरर में काम देने के नाम पर झांसे में लिया गया फिर दोनों का यौन शोषण भी करवाया गया।

See also  नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ा, भीड़ ने राष्ट्रपति-गृह मंत्री-विदेश मंत्री के घर को फूंका, अब तक 5 मंत्रियों का इस्तीफा

भतीजा पर आया चाची का दिल, बेटी और पति के सामने प्रेमी से कर ली शादी

इस मामले पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि नीतू देवी ऊर्फ पिंकी नाम की महिला ऑटो चालक इरफ़ान के साथ मिलकर लड़कियों को फंसाने का काम कर रहा था। ये लोग लड़कियों का यौन शोषण भी करवा रहे थे। इनके कब्जे से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवाया गया है। जिन बच्चियों को मुक्त करवाया गया, उन्हें काम देने के नाम पर फंसाया गया था। फिर इनके साथ गलत किया गया। इन लड़कियों को मधुपुर के ब्लू हेवन होटल भी ले जाया गया था, जहां इनके साथ काफी गलत हुआ। इस मामले में दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जबकि गिरफ्तार पिंकी और इरफान को जेल भेजा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now