पहले नाबालिग बेटे की तय कराई शादी, फिर होने वाली बहू से ससुर शकील ने खुद कर लिया निकाह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

rampur-news

Rampur News: यूपी के अलीगढ़ से कुछ दिनों पहले यह खबर सामने आई थी कि यहां बेटी की शादी से पहले ही सास, दामाद संग फरार हो गई थी। इस मामले में तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब इसी का उल्टा मामला रामपुर जिले से सामने आया है।रामपुर के बांसनगली गांव में ससुर बेटे के निकाह से पहले ही बहू को भगा ले गया और उससे शादी भी कर ली। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हर कोई हैरान है।

रामपुर के बांसनगली गांव के शकील नामक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता जबीना नाम की युवती के साथ तय किया था। हालांकि, बेटा अभी नाबालिग था और परिवार के अन्य सदस्य इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। मगर आरोप है कि शकील ने अपनी पत्नी शबाना संग मारपीट की और दबाव बनाकर घर वालों को शादी के लिए राजी कर लिया।

हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स गोली कांड की उत्तम यादव ने ली जिम्मेदारी, छेड़खानी के मामले में जा चुका है जेल

See also  RWD इंजीनियर विनोद राय पर कसा EOUका शिकंजा: पटना, समस्तीपुर, सीतामढ़ी में छापेमारी

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब सामने आया जब शकील अपनी होने वाली बहू से मोबाइल पर दिन-रात बातें करने लगा। यह बात परिवार के अन्य सदस्यों को नागवार गुजरी और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो शकील ने फिर से मारपीट शुरू कर दी। शकील के बेटे को इस रिश्ते की सच्चाई का पता चली, तो उसने भी उस लड़की से शादी करने से साफ मना कर दिया।

इसी के बाद शकील अचानक अपने घर से कुछ जेवर और पैसे लेकर अपनी होने वाली बहू के साथ भाग गया। उसने अपनी होने वाली बहू को ही अपनी दुल्हन बना लिया और उससे निकाह कर लिया। इस घटना से जितनी शकील की पत्नी परेशान है, उससे कहीं ज्यादा उसका नाबालिग बेटा हैरान है कि आखिर उसके पिता ने यह क्या कर दिखाया। बेटा अपने पिता पर रिश्तों का खून करने और तमाम आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहा है।

See also  बसंत पंचमी पर महाकुंभ में विहंगम दृश्‍य, ढोल-नगाड़ों के साथ निकले अखाड़ों के जुलूस; जारी है शाही स्‍नान

दावा यह है कि शकील के माता-पिता ने भी उसे अपनी होने वाली बहू को दुल्हन बनाने में पूरी मदद की। ऐसे में अपने बेटे का ब्याह कर उसका घर बसाने के सपने देख रही शकील की पत्नी को बहू की जगह एक सौतन मिल गई है। अब वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है, लेकिन उसकी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर वह इंसाफ के लिए गुहार लगाए तो कहां लगाए।

‘मेरी पत्नी को अफसर ने वश में कर लिया’, महिला सिपाही के पति ने CM से लगाई गुहार; जांच का आदेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now