रांचीः रविवार को आजसू पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। रांची के टाना भगत स्टेडियम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत कई पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।
बाबूलाल मरांडी ने की रघुवर दास के साथ मुलाकात, प्रदेश BJP के संगठन को लेकर हुई चर्चा
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने आजसू के भविष्य के नीतियों और रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। झारखंड आंदोलन में आजसू की महत्वपूर्ण भूमिका और पार्टी की ओर से चलाये गए आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर पार्टी ने बिहार के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को जानकारी दी।
हजारीबाग में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
पार्टी ने संकेत दिया कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी आजसू पार्टी अपनी ओर से तैयारी कर रही है। एनडीए के घटक दल के नाते आजसू बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बिहार के कई नेता आजसू पार्टी के संपर्क में है। अगर बीजेपी और एनडीए से बातचीत नहीं बनी तो अकेले चुनाव लड़ने को आजसू पार्टी तैयार है। बिहार के डेहरी विधानसभा क्षेत्र से नेता मुन्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और सांसद सह केंद्रीय उपाध्यक्ष सीपी चौधारी के साथ उन्होने कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की। इस दौरान बिहार में चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। आजसू पार्टी बिहार में नबीनगर, डेहरी और बिहार के औरंगाबाद एवं गया से जुड़े झारखंड से सटे बिहार की सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैंु




