बाबूलाल मरांडी ने की रघुवर दास के साथ मुलाकात, प्रदेश BJP के संगठन को लेकर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2025

बाबूलाल मरांडी ने की रघुवर दास के साथ मुलाकात, प्रदेश BJP के संगठन को लेकर हुई चर्चा

रांचीः नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास से रविवार को मुलाकात की। दुमका सर्किट हाउस में दोनों नेताओं के बीच बीजेपी के संगठनात्मक कार्यो को लेकर चर्चा हुई।

अयोध्या की तरह सीतामढ़ी में भी बनेगा भव्य मंदिर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता सीता की जन्मस्थली को लेकर की बड़ी घोषणा
रघुवर दास के ओडिशा का राज्यपाल पद छोड़ने के बाद बीजेपी में हुई उनकी ज्वाइनिंग के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है। माना जा रहा है कि नये बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा पार्टी की ओर से जल्द ही की जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रघुवर दास के एक प्रबल दावेदार है। ऐसे में इन दोनों नेताओं की मुलाकात में प्रदेश स्तर पर संगठन में होने वाले बदलाव और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई।

GuBQLPeW4AAML01

झारखंड में उद्घाटन से पहले ढह गया पुल, पहली बारिश में खुल गई भ्रष्टाचार पोल
इस बीच दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन ने भी पार्टी के अंदर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। अर्जुन मुंडा एक बार फिर से बीजेपी के अंदर हो रहे कार्यक्रमों में भाग लेने लगे है। लोकसभा चुनाव हारने और पत्नी के विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुंडा की पार्टी के अंदर गतिविधियां न के बराबर हो रही थी। वो पार्टी के बैठक और कार्यक्रमों से दूर रह रहे थे लेकिन अब उनकी सक्रियता एक बार फिर से दिख रही है। वहीं दूसरी ओर चंपाई सोरेन कोल्हान में पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे है। एक बार फिर से वो संताल परगना के भोगनाडीह जाने वाले है। अपनी राजनीतिक सक्रियता चंपाई और तेजी से बढ़ाना चाह रहे है।

See also  बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, दरभंगा समेत 19 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now