रामगढ़ः झारखंड के प्रसिद्घ शक्तिपीठ रजरप्पा के छिन्रनष्तिका मंदिर के पास से बहने वाली दो नदियों दामोदर और भैरवीःभेड़ा में जबरदस्त उफान है । रामगढ़ और आस-पास के जिलों में हो रही बारिश के बाद नदी उफान पर है । गुरुवार को अचानक से नदी का बहाव इतना तेज हो गया कि दुकानदारों को अपना सामान समेटने तक का मौका नहीं मिला ।
बारिश के मौसम में रजरप्पा के भैरवी-भेड़ा और दामोदर नदी का रौद्र रुप देखने लायक होता है । गर्मियों और सर्दियों में शांत सी दिखने वाली ये दोनों नदियां जब अपने विकराल रुप में आती है तो देखने वालों को दिल दहल जाता है । नदी तट पर सैकड़ों दुकानें लगी रहती हैं लेकिन इस बार मॉनसून की पहली बारिश ने ऐसा माहौल बनाया कि नदी..समंदर की तरह गरजने लगी ।




