खूंटी, झारखंड – झारखंड के खूंटी जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया, जब करकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर फंसे छह मजदूरों को जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Video: भारी बारिश से हजारीबाग में बस फिसली, 10 यात्री घायल, NH-19 पर बड़ा हादसा

तेज बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति में फंसे थे मजदूर
घटना अड़की थाना क्षेत्र के सोनपुर और डोरेया गांव के बीच की है, जहां बुधवार शाम भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पुल पर काम कर रहे मजदूर वहीं फंस गए। मजदूरों की पहचान में रोहित समेत कुल छह लोगों के नाम सामने आए हैं, जो पुल पर काम खत्म करने के बाद वहीं रुके हुए थे।
जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ और पुलिस बल को मौके पर रवाना किया। पूरी रात चली कोशिशों के बाद गुरुवार सुबह सभी मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
खूंटी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति की निगरानी करते हुए राहत कार्य को तेज करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों को अलर्ट रहने की अपील की है और नदी किनारे या निर्माण स्थलों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की चेतावनी दी है।

राइस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बड़ा हादसा टल गया और छह जानों को सुरक्षित बचा लिया गया। जिला प्रशासन ने राहत कार्य में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है।
लातेहार में भारी बारिश का कहर, तेतरियाखांड कोलियरी में ट्रक नदी में गिरा




