लातेहार में भारी बारिश का कहर, तेतरियाखांड कोलियरी में ट्रक नदी में गिरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

latehar

लातेहार: जिले के बालूमाथ प्रखंड में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को भारी बारिश के कारण तेतरियाखांड कोलियरी में खड़ी एक ट्रक नदी में जा गिरी। घटना के वक्त ट्रक पार्किंग में खड़ा था, लेकिन अचानक आई बाढ़ से मिट्टी का कटाव इतना तेज हुआ कि ट्रक (संख्या JH19B4092) नदी में समा गया।

झारखंड में बारिश का कहर, खूंटी में बनई नदी पर बना पुल अचानक टूटा, रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया

ट्रक मालिक प्रमोद यादव, ग्राम पिंडारकोम निवासी, ने बताया कि वाहन सुरक्षित खड़ा था, लेकिन नदी में अचानक तेज पानी आने से मिट्टी कट गई और ट्रक बह गया। फिलहाल क्रेन की मदद से ट्रक को नदी से निकालने की कोशिश की जा रही है।

लोहरदगा में भारी बारिश!, निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश

लगातार हो रही बारिश के कारण बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोग घरों में दुबके हुए हैं, सड़कें वीरान नजर आ रही हैं। वहीं हहारो और दामोदर सहित कई नदियों में पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है।

See also  विनोद सिंह के मोबाइल से मिले 540 पन्ने का वॉट्सअप चैट वायरल, ED के रिकवर चैट में लिखा हुआ दिखा-"कहीं का DC बना दो......."

इस मूसलधार बारिश से जहां एक ओर कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत भी मिली है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now