वाह झारखंड पुलिस ! भारी बारिश का है रेड अलर्ट और बिना जूतों के करनी पड़ रही है ड्यूटी

ranchi police without shoes

रांचीः राजधानी रांची में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और इस भारी बारिश से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी का आलम ये है कि सड़क पर तैनात पुलिसकर्मयिों के पैरों में जूते तक गायब हैं । जी हां एयरपोर्ट के रास्ते पर तैनात पुलिसकर्मियों को या तो झारखंड सरकार के गृह विभाग ने बरसाती जूते नहीं दिए हैं या फिर पुलिसकर्मी इन जूतों को पहनना नहीं चाहते हैं । 

ranchi police without shoes

लाइव दैनिक के कैमरे में जो तस्वीरें कैद हुई हैं उससे तो कम से कम यही लग रहा है । हीनू चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों के पांव से जूते गायब दिखे । हाथ में छाता तो दिखा लेकिन बरसाती नहीं दिखी । कुछ ने बरसाती पहन रखी थी तो पांव में जूते नहीं थे । गौरतबल है कि गुरुवार यानी 19 जून को मौसम विभाग ने राजधानी रांची में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए तमाम तरह के निर्देश दिए गए हैं । स्कूल तक बंद है ।  बावजूद इसके सड़कों पर ट्रैफिक से लेकर लोगों की तमाम परेशानियों के मददगार पुलिसकर्मियों के पांव में जूते तक नहीं हैं ।

झारखंड में 12वीं के बाद आईटी सेक्टर में ट्रेनिंग के साथ नौकरी की गारंटी, हेमंत सोरेन ने किया HCL से MoU

ranchi police without shoes

गौरतलब है कि बिना जूतों के ड्यूटी करना नियमों की अनदेखी तो है ही साथ ही इन पुलिसकर्मियों के लिए भी खतरा है । करंट से लेकर सर्पदंश का खतरा बना रहता है । बारिश के दिनों में ये खतरा कई गुना बढ़ जाता है।  लिहाजा इन पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए जरुरी है कि बरसात के मौसम के अनुकूल इन्हें जूते और दूसरी चीजें दी जाएं नहीं तो दूसरों की रक्षा करते-करते इन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है  ।

 

ranchi police without shoes

बिहार के शिक्षा विभाग में घूस का खेल, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए BEO समेत दो हुए गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now