रांचीः राजधानी रांची मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है। मानसून के आगाज के साथ ही मौसम सुहाना हो गया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश ने परेशानी भी बढ़ा दी है। मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई तो कहीं बिजली के तार गिर गई।
![]()
अमन साहू एनकाउंटर के तीन महीने बाद गैंग हुआ एक्टिव, कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी जान से मारने की धमकी, कहा-अगला नंबर तुम्हारा
शहर में कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश से पेड़ गिर गए। कई जगहों पर गड्ढे भी हो गए। बारिश को लेकर जारी अलर्ट के बीच रांची के उपायुक्त मंजू भजंत्री बुधवार को खुद सड़क पर उतरे और स्थिति का जाजया लिया और आवश्यक निर्देश दिये। नामकुम इलाके में रियाद गली में नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच हुई भारी बारिश की वजह से 11 हजार वोल्ट का तार जमीन पर आ गिरा। बिजली तार की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह दो कुत्तों की मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाना प्रभारी एक्टिव हुए और बिजली विभाग को फोन कर तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद करायी गई। गनीमत यह रही कि बिजली तार की चपेट में कोई इंसान नहीं आया।

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रांची उपायुक्त ने निर्देश जारी कर कहा-जरूरी न हो तो घर से नहीं निकले
मूसलाधार बारिश के बीच रांची के स्टेशन रोड और बहू बाजार में सड़क पर ही पेड़ गिर गए। जिसकी वजह से यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। चुटिया के ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने नगर निगम को फोन कर पेड़ को कटवा कर सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।भारी बरसात की वजह से रांची के बिरसा चौक के पास सड़क धंस गई और बड़ा गड्ढा हो गया।इस कारण यातयात काफी देर तक प्रभावित रहा। जानकारी मिलने पर एहतियातन ट्रैफिक जवानों ने गड्ढे को घेर दिया।




