UP में बड़ा विमान हादसा टला, हज यात्रियों से भरी फ्लाइट के पहिये से निकली चिंगारी, धुआं उठने के बाद मची अफरातफरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

UP में बड़ा विमान हादसा टला, हज यात्रियों से भरी फ्लाइट के पहिये से निकली चिंगारी, धुआं उठने के बाद मची अफरातफरी

डेस्कः उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट 250 हज यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए से चिंगारी निकली और धुआं उठा। गनीमत रही कि चिंगारी आग नहीं बनी और समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

राजा रघुवंशी की हत्या से ठीक पहले का VIDEO आया सामने, पति के आगे चलती दिखी सोनम
रविवार (15 जून, 2025) की सुबह लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, सऊदी अरब (Saudi Arab) के जेद्दा से आई फ्लाइट SV 3112 की लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए से चिंगारी और धुंआ निकलने लगा। इस विमान में करीब 250 हज यात्री सवार थे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी Air India की लापवाही जारी, महिला ने विमान के अंदर VIDEO बनाकर खोली पोल
यह फ्लाइट (Flight) सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंची थी। जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, उसके एक पहिए से चिंगारी निकलती देखी गई। एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत सतर्कता दिखाई और इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यात्रियों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे दहशत में आ गए। स्थिति को काबू करने के लिए विमान को पुश बैक कर टैक्सी वे पर लाया गया। वहां से यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

See also  देश के बड़े स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 स्टार होटलों में ले जाकर छात्र के यौन शोषण का आरोप

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now